दिल्ली वासियों के लिए जरूरी खबर है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. पुलिस ने बताया है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से स्वामी नारायण मार्ग पर C.C रोड (कंक्रीट रोड) बनाने का काम चल रहा है. इसी वजह से इस सड़क के एक हिस्से पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया है. साथ ही वाहनों की आवाजाही के लिए डायवर्जन भी लागू कर दिया गया है. ऐसे में लोगों को सफर से पहले अपना रूट चेक करने की सलाह दी गई है.
इस हिस्से पर अगले एक महीने तक ट्रैफिक बंद
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, स्वामी नारायण मार्ग पर नंद लाल मार्ग रेड लाइट से शास्त्री नगर रेड लाइट तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है. इस कारण इस हिस्से पर 3 अगस्त 2026 तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी. वहीं, 4 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक इस रूट पर 24 घंटे ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. ऐसे में इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करना होगा.
इस रूट से जाने वाले वाहन होंगे डायवर्टट्रैफिक पुलिस के अनुसार, चौकी नंबर-2 से स्वामी नारायण मार्ग के रास्ते शास्त्री नगर की ओर जाने वाले वाहनों को अब सीधे इस सड़क पर जाने की अनुमति नहीं होगी. ऐसे वाहनों को नंद लाल मार्ग और वीर बांदा बैरागी मार्ग के रास्ते भेजा जा रहा है. इसलिए अगर आपका रोज का रूट यही है, तो घर से निकलने से पहले वैकल्पिक रास्ता तय कर लें.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नंद लाल मार्ग रेड लाइट से शास्त्री नगर रेड लाइट के बीच स्वामी नारायण मार्ग पर जाने से बचें. अगर इस इलाके में जाना जरूरी हो, तो थोड़ा पहले निकलें क्योंकि डायवर्जन की वजह से सफर में सामान्य से अधिक समय लग सकता है.
इसके अलावा, मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें और ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करें. इससे ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी और लोगों को भी कम परेशानी होगी.
यहां मिलेंगे ट्रैफिक के ताजा अपडेटTRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) July 3, 2026
Special traffic arrangements are in place due to C.C. Road construction work by PWD on Swami Narayan Marg from Nand Lal Marg Red Light to Shastri Nagar Red Light.
Traffic movement on the affected stretch will remain closed from 03.07.2026 to 03.08.2026, with… pic.twitter.com/rMYJ4Do1fn
ट्रैफिक की ताजा जानकारी के लिए आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक चैनलों से जुड़े रह सकते हैं-
- वेबसाइट- https://traffic.delhipolice.gov.in
- फेसबुक- https://www.facebook.com/dtptraffic
- एक्स- https://x.com/dtptraffic
- इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/dtptraffic
- व्हाट्सऐप नंबर- 8750871493
- हेल्पलाइन नंबर- 1095 / 011-25844444
यह भी पढ़ें- सिर्फ 55 रुपये महीने से शुरू करें बचत, 60 की उम्र के बाद हर महीने मिलेगी 3,000 पेंशन, जानिए कौन उठा सकता है फायदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं