दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया है कि आज यानी 6 जुलाई 2026 को जरूरी तकनीकी काम की वजह से दक्षिण दिल्ली (South Delhi) के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रह सकती है या फिर कम दबाव के साथ मिल सकती है. ऐसे में लोगों को पहले से पर्याप्त पानी स्टोर करने की सलाह दी गई है ताकि रोजमर्रा के कामों में परेशानी न हो.
क्यों प्रभावित रहेगी पानी की सप्लाई?
दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) की 1900 मिमी व्यास वाली मुख्य पाइपलाइन पर बड़ा मेंटेनेंस काम किया जा रहा है. इसके अलावा तैमूर नगर ड्रेन के पास नई 1500 मिमी एमएस वाटर लाइन को पुरानी पाइपलाइन से जोड़ने का काम भी किया जाएगा. यह काम 6 जुलाई सुबह 10 बजे से 7 जुलाई शाम 4 बजे तक चलेगा. इसी वजह से कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी.
इन इलाकों में रह सकती है परेशानीदिल्ली जल बोर्ड के अनुसार ईस्ट ऑफ कैलाश, संत नगर, गीतांजलि एन्क्लेव, नवजीवन विहार, साकेत, खिड़की, हौज रानी, शेख सराय फेज-1 और 2, मालवीय नगर, चिराग दिल्ली, लाडो सराय, कटवारिया सराय, अडचिनी, सर्वोदय एन्क्लेव, नेब सराय, सैदुलाजाब, फ्रीडम फाइटर एन्क्लेव, आईजीएनओयू, कालू सराय, पंचशील पार्क, पुष्प विहार, ग्रेटर कैलाश-2 और 3, सीआर पार्क, श्रीनिवासपुरी, गढ़ी, एशियन गेम्स विलेज, खेल गांव, हौज खास, गुलमोहर पार्क, ग्रीन पार्क, छतरपुर, महरौली और वसंत कुंज के सभी पॉकेट्स में पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है.
इसके अलावा सराय काले खां, सिद्धार्थ नगर, आश्रम, सनलाइट कॉलोनी, भगवान नगर, किलोकारी, जंगपुरा-बी, जसोला, जसोला विहार, अली विहार, मदनपुर खादर, बदरपुर, मोलरबंद, मिथापुर, जैतपुर, हरि नगर और सरिता विहार के कई हिस्सों में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है.
जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर करें संपर्कअगर पानी की ज्यादा जरूरत हो तो दिल्ली जल बोर्ड की ओर से पानी के टैंकर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए लोग अपने क्षेत्र के वॉटर इमरजेंसी नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.
- सेंट्रल कंट्रोल रूम: 1916, 011-23634469, 9650291021
- आर.के. पुरम वॉटर इमरजेंसी: 011-71859657
- छतरपुर वॉटर इमरजेंसी: 8796443117
- वसंत कुंज: 8076840764, 9650455448
- सराय काले खां (जल सदन): 7428040746
लोगों के लिए सलाहDue to major maintenance work on the 1900 mm South Delhi Main pipeline at Sonia Vihar WTP, water supply may remain unavailable or at low pressure in several South Delhi areas on 06 July 2026. Residents are requested to store adequate water in advance.
— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) July 5, 2026
Water tankers can be… pic.twitter.com/HNnU8xsLQK
दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से पर्याप्त पानी जमा कर लें ताकि पीने, खाना बनाने और अन्य जरूरी कामों में दिक्कत न हो. बोर्ड ने असुविधा के लिए खेद भी जताया है और कहा है कि मेंटेनेंस का काम पूरा होते ही पानी की सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी.
यह भी पढ़ें- सिर्फ 55 रुपये महीने से शुरू करें बचत, 60 की उम्र के बाद हर महीने मिलेगी 3,000 पेंशन, जानिए कौन उठा सकता है फायदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं