विज्ञापन

दिल्ली में एक महीने तक बंद रहेगा ये रास्ता, 24 घंटे लागू रहेगा डायवर्जन, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

अगर आप रोजाना दिल्ली के स्वामी नारायण मार्ग से सफर करते हैं या इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको कुछ दिनों तक अपना रूट बदलना पड़ सकता है. इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.

दिल्ली में एक महीने तक बंद रहेगा ये रास्ता, 24 घंटे लागू रहेगा डायवर्जन, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली में एक महीने तक बंद रहेगा स्वामी नारायण मार्ग का यह हिस्सा
(P.C- NDTV)

दिल्ली वासियों के लिए जरूरी खबर है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. पुलिस ने बताया है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से स्वामी नारायण मार्ग पर C.C रोड (कंक्रीट रोड) बनाने का काम चल रहा है. इसी वजह से इस सड़क के एक हिस्से पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया है. साथ ही वाहनों की आवाजाही के लिए डायवर्जन भी लागू कर दिया गया है. ऐसे में लोगों को सफर से पहले अपना रूट चेक करने की सलाह दी गई है.

इस हिस्से पर अगले एक महीने तक ट्रैफिक बंद

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, स्वामी नारायण मार्ग पर नंद लाल मार्ग रेड लाइट से शास्त्री नगर रेड लाइट तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है. इस कारण इस हिस्से पर 3 अगस्त 2026 तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी. वहीं, 4 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक इस रूट पर 24 घंटे ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. ऐसे में इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करना होगा.

इस रूट से जाने वाले वाहन होंगे डायवर्ट

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, चौकी नंबर-2 से स्वामी नारायण मार्ग के रास्ते शास्त्री नगर की ओर जाने वाले वाहनों को अब सीधे इस सड़क पर जाने की अनुमति नहीं होगी. ऐसे वाहनों को नंद लाल मार्ग और वीर बांदा बैरागी मार्ग के रास्ते भेजा जा रहा है. इसलिए अगर आपका रोज का रूट यही है, तो घर से निकलने से पहले वैकल्पिक रास्ता तय कर लें.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नंद लाल मार्ग रेड लाइट से शास्त्री नगर रेड लाइट के बीच स्वामी नारायण मार्ग पर जाने से बचें. अगर इस इलाके में जाना जरूरी हो, तो थोड़ा पहले निकलें क्योंकि डायवर्जन की वजह से सफर में सामान्य से अधिक समय लग सकता है.

इसके अलावा, मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें और ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करें. इससे ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी और लोगों को भी कम परेशानी होगी.

यहां मिलेंगे ट्रैफिक के ताजा अपडेट

ट्रैफिक की ताजा जानकारी के लिए आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक चैनलों से जुड़े रह सकते हैं- 

  • वेबसाइट- https://traffic.delhipolice.gov.in
  • फेसबुक- https://www.facebook.com/dtptraffic
  • एक्स- https://x.com/dtptraffic
  • इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/dtptraffic
  • व्हाट्सऐप नंबर- 8750871493
  • हेल्पलाइन नंबर- 1095 / 011-25844444

यह भी पढ़ें- सिर्फ 55 रुपये महीने से शुरू करें बचत, 60 की उम्र के बाद हर महीने मिलेगी 3,000 पेंशन, जानिए कौन उठा सकता है फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Delhi News, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com