विज्ञापन

Delhi Traffic Advisory: साउथ दिल्ली में आज VVIP मूवमेंट, ये मार्ग रहेंगे प्रभावित, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: साउथ दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर VIP का आधिकारिक दौरा निर्धारित है. उनके आवागमन के कारण मुख्य मार्गों पर यातायात प्रभावित रह सकता है.

Delhi Traffic Advisory: साउथ दिल्ली में आज VVIP मूवमेंट, ये मार्ग रहेंगे प्रभावित, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
ट्रैफिक एडवाइजरी
file photo

Delhi Traffic Advisory: साउथ दिल्ली की और सफर करने वालों के लिए काम की खबर है. आज साउथ दिल्ली की कई सड़कें प्रभावित रहेंगी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. साउथ दिल्ली में VVIP के दौरे के चलते ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी. VVIP की आवाजाही के कारण मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित हो सकती है. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, घर से निकलने से पहले एक बार एडवाइजरी जरूर देखें, ताकि किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, साउथ दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर VIP का आधिकारिक दौरा निर्धारित है. उनके आवागमन के कारण मुख्य मार्गों पर यातायात प्रभावित रह सकता है. सड़क उपयोगकर्ताओं को दक्षिण दिल्ली की कुछ सड़कों और मार्गों पर भारी यातायात का सामना करना पड़ सकता है. यहां दोपहर 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक यातायात प्रभावित रह सकता है.

  • आउटर रिंग रोड
  • अरबिंदो मार्ग
  • लोधी रोड
  • रिंग रोड

इन पॉइंट्स पर भी संभावित डायवर्जन

  • पंचशील फ्लाईओवर के नीचे
  • स्वामी नगर लाइट
  • दलीप सिंह कट
  • एम्स लूप
  • लोधी रोड
  • सफदरजंग मदरसा

ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, अगस्त क्रांति मार्ग, लाला लाजपत राय मार्ग और मथुरा रोड पर भी यातायात प्रतिबंध, नियमन या डायवर्जन लगाया जा सकता है. हालांकि, यह स्थिति के मुताबिक किया जाएगा.

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे व्यस्त समय में प्रभावित सड़कों से बचकर चलें, सड़क किनारे गाड़ी पार्क न करें, ताकि जाम न लगे और मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें. रीयल‑टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए यात्री दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनलों पर जानकारी देख सकते हैं. मदद के लिए 1095 और 011‑25844444 हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com