विज्ञापन

दिल्ली में मोहर्रम जुलूस के कारण कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में मोहर्रम जुलूस के कारण राजधानी के कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन और रूट बदले गए हैं. इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से बाहर निकलने से पहले तय रूट की जानकारी जरूर ले लें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें.

दिल्ली में मोहर्रम जुलूस के कारण कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
मोहर्रम ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी
file photo

दिल्ली में मोहर्रम जुलूस के कारण आज कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है. इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ताजिया जुलूस को ध्यान में रखते हुए राजधानी के लोधी कॉलोनी स्थित कर्बला क्षेत्र के आसपास विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इस दौरान आम जनता को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए कई महत्वपूर्ण मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से बाहर निकलने से पहले तय रूट की जानकारी जरूर ले लें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें.

इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक प्रभावित

एडवाइजरी के अनुसार, मदरसा टी-पॉइंट, लोधी रोड, ऑरोबिंदो मार्ग और जोर बाग रोड सहित कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. इन रास्तों पर भारी भीड़ की संभावना है, क्योंकि ताजिया जुलूस कर्बला, लोधी कॉलोनी में आयोजित किया जाएगा. ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इन रास्तों पर निकलने से पहले एडवाइजरी देखने की सलाह दी है.

इन रास्तों पर किया ट्रैफिक डायवर्जन

ट्रैफिक पुलिस ने कुछ डायवर्जन प्वाइंट भी निर्धारित किए हैं, जहां से वाहनों को दूसरे रूट की ओर मोड़ा जाएगा. इनमें बी.पी. मार्ग रेड लाइट, सफदरजंग फ्लाईओवर कट, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग और मदरसा टी-पॉइंट प्रमुख हैं. उदाहरण के लिए, एम्स से ऑरोबिंदो मार्ग होते हुए मदरसा टी-पॉइंट की ओर जाने वाला ट्रैफिक ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

वहीं, ऑरोबिंदो चौक से एम्स की तरफ जाने वाले वाहनों को लोधी रोड स्थित मदरसा टी-पॉइंट से मोड़ा जाएगा. इसके अलावा लोधी रोड फ्लाईओवर से मदरसा टी-पॉइंट की ओर आने वाले ट्रैफिक को बी.पी. मार्ग रेडलाइट से महार्षि रमन मार्ग और जेएलएन स्टेडियम की ओर भेजा जाएगा.

यह भी पढ़ें:- अमरनाथ यात्रियों के लिए बड़ी राहत, ट्रेन से अब कम समय में पहुंच जाएंगे श्रीनगर, सड़क का सफर भी होगा आसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muharram, Traffic Advisory
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com