दिल्ली में सफर करने वालों के लिए एक जरूरी खबर आई है. दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर के स्टील स्ट्रक्चर (HP 24 से HP 30) से जुड़े काम के चलते भोगल फ्लाईओवर के दोनों कैरिजवे यानी आने-जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया गया है. इस चलते 4 दिन, 4 घंटों के लिए ये रास्ता बंद रहेगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी है.
4 दिन, 4 घंटे बंद रहेगा रास्ता
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार मथुरा रोड पर स्थित भोगल फ्लाईओवर 24 जून, 27 जून, 29 जून और 2 जुलाई 2026 को बंद रहेगा. इन दिनों में रात को 12 बजे से लेकर सुबह के 4 बजे तक आवाजाही की अनुमति नहीं होगी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक RRTS कॉरिडोर के लिए भारी गर्डर लॉन्चिंग का काम किया जा रहा है, जिसकी वजह से यात्रियों और कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भोगल फ्लाईओवर पर ट्रैफिक को पूरी तरह बंद करना जरूरी है.
TRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) June 23, 2026
Traffic movement will be affected due to the complete night closure of both carriageways of Bhogal Flyover, Mathura Road for Delhi-Meerut RRTS steel structure erection work.
📍Closure Dates: 24.06.2026, 27.06.2026, 29.06.2026 & 02.07.2026
Time: 12:00 Midnight… pic.twitter.com/KEXYRBzB0u
किन रास्तों का करें इस्तेमाल?
ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार आश्रम और नई दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले वाहन चालकों को लाला लाजपत राय मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है. वहीं, भोगल से आगे जाने वाले यात्री मूलचंद/लाजपत नगर या आईटीओ (ITO) के रास्ते रिंग रोड (Ring Road) का ऑप्शन चुन सकते हैं. इसके अलावा हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने के लिए सलाह दी गई है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की अपील
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों अपील की है कि वे यात्रा के दौरान संयम बरतें और यातायात नियमों का पालन करें. साथ ही चौराहों पर तैनात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों 1095 या 011-25844444 पर संपर्क कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: नौकरी तलाश रहे ग्रेजुएट युवाओं को मिलेंगे 3,000 रुपये, जानिए क्या है पश्चिम बंगाल की 'भरोसा' स्कीम और पात्रता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं