विज्ञापन

DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले की दौड़, UG एडमिशन रजिस्ट्रेशन शुरू, CUET के नंबर पर कैसे मिलेगा दाखिला, पढ़ें नियम

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 2026-27 सेशन के लिए अंडरग्रेजुएट एडमिशन के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल खोल दिया है. जो भी उम्मीदवार दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहते हैं, वो समय रहते आवेदन कर दें.

DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले की दौड़, UG एडमिशन रजिस्ट्रेशन शुरू, CUET के नंबर पर कैसे मिलेगा दाखिला, पढ़ें नियम
CSAS के दूसरे चरण (Phase II) का शेड्यूल जल्द ही घोषित किया जाएगा.

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए अपने अलग-अलग अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन के पहले चरण  की शुरुआत कर दी है. CUET (UG) 2026 परीक्षा देने वाले छात्र समय रहते आवेदन कर दें. दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, जो कैंडिडेट कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET (UG) - 2026) में शामिल हुए थे और यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली (UoD) के कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम 2026 (CSAS(UG)-2026) पोर्टल https://ugadmission.uod.ac.in पर जाकर रजिस्टर कर लें.

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि यूनिवर्सिटी के 67 कॉलेजों में ऑफर किए जाने वाले 73 प्रोग्राम और 100 से ज्यादा B.A. प्रोग्राम में एडमिशन सिर्फ CUET (UG) 2026 में मिले स्कोर के आधार पर मिलेगा. कैंडिडेट अपने CUET(UG)-2026 एप्लीकेशन नंबर के जरिए CSAS पोर्टल पर रजिस्टर कर सकते हैं.

रजिस्टर करते समय भरनी होगी रजिस्ट्रेशन फीस 

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस भी  भरनी होगी. जो कि नॉन-रिफंडेबल है.

1. UR/OBC-NCL/EWS  कैटेगरी के लिए फीस  250 रखी गई है.

2. SC/ST/PWBD के लिए फीस 100 रुपये रखी गई है.

क्या है प्रक्रिया

दूसरे फेस में उम्मीदवारों को प्रोग्राम और कॉलेज के लिए अपनी पसंद बतानी होगी, जिन्हें वे चुनना चाहते हैं. प्रक्रिया के तहत CSAS के दूसरे चरण में, उम्मीदवारों के CUET टेस्ट पेपर्स का मिलान 12वीं कक्षा में पढ़े गए विषयों से किया जाए. ध्यान दें कि प्रोग्राम-स्पेसिफिक योग्यता तय करने के लिए, केवल उन्हीं CUET(UG)-2026 भाषा या डोमेन-स्पेसिफिक पेपर्स पर विचार किया जाएगा, जिनमें उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा पास की है. विषय-मिलान के आधार पर, यूनिवर्सिटी उम्मीदवार की योग्यता तय करेगी और सभी के लिए कुल स्कोर की गणना करेगी.

उम्मीदवार जिन प्रोग्राम्स के लिए योग्य पाए जाते हैं, उनमें से अपनी प्राथमिकताएं बतानी होंगी. आवेदन करने से पहले, उम्मीदवार वेबसाइट पर जारी UG बुलेटिन ऑफ इन्फॉर्मेशन और CSAS (UG) 2026-27 के नियमों को अच्छे से पढ़ लें.  न्यूनतम योग्यता, प्रोग्राम और सीट आवंटन के दिशा-निर्देशों अच्छे से जान लें.

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे के अपडेट, शेड्यूल और आधिकारिक घोषणाओं के लिए नियमित रूप से आधिकारिक एडमिशन वेबसाइट (admission.uod.ac.in) को चेक करते रहे.  CSAS के दूसरे चरण (Phase II) का शेड्यूल जल्द ही घोषित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- NEET UG Re-Exam 2026: 22.79 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन, परीक्षा में सिर्फ 20 लाख पहुंचे, 2.79 लाख उम्मीदवार कहां गायब?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi University CSAS Registration 2026, Delhi University Admission 2026, DU UG 2026 Admission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com