विज्ञापन

दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: 13 मई को मथुरा रोड पर रहेगा भारी जाम, ट्रैफिक पुलिस ने बताया किन रास्तों का करें इस्तेमाल

Delhi Traffic Alert: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 13 मई को ए-27, टीसीएस मथुरा रोड पर एक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है. परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने की उम्मीद है, जिसके चलते मथुरा रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ सकता है.

दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: 13 मई को मथुरा रोड पर रहेगा भारी जाम, ट्रैफिक पुलिस ने बताया किन रास्तों का करें इस्तेमाल
Delhi Traffic Alert: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट

Delhi Traffic Alert: अगर आप 13 मई को दिल्ली में मथुरा रोड की तरफ यात्रा करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि मथुरा रोड पर दिनभर ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है. ऐसे में लोगों को पहले से अपना रूट प्लान करने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है.

किस वजह से रहेगा ट्रैफिक प्रभावित?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 13 मई को ए-27, टीसीएस मथुरा रोड पर एक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है. यह परीक्षा दो शिफ्टों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने की उम्मीद है, जिसके चलते मथुरा रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ सकता है.

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि खासतौर पर बदरपुर से अपोलो अस्पताल की तरफ जाने वाले कैरिजवे पर ट्रैफिक ज्यादा प्रभावित रहेगा. इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लगने की संभावना भी जताई गई है.

इन रास्तों का करें इस्तेमाल

यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए हैं. लोगों को सलाह दी गई है कि वे मुंबई एक्सप्रेसवे से रोड नंबर-13 और एमबी रोड का इस्तेमाल करें. इससे ट्रैफिक जाम से काफी हद तक बचा जा सकता है.

पुलिस ने लोगों से कहा है कि अगर बहुत जरूरी काम न हो तो पीक टाइम में मथुरा रोड की तरफ जाने से बचें. वहीं, ऑफिस जाने वाले और रोजाना इस रास्ते का इस्तेमाल करने वाले लोग पहले से अपना ट्रैवल प्लान तैयार कर लें.

यहां मिलेंगी ट्रैफिक की लाइव अपडेट्स

ट्रैफिक से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा ले सकते हैं. इसके अलावा सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1095 और 011-25844444 पर संपर्क किया जा सकता है. व्हाट्सएप नंबर 8750871493 पर भी जानकारी ली जा सकती है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की यह एडवाइजरी लोगों को परेशानी से बचाने के लिए जारी की गई है. ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक करें और समय का खास ध्यान रखें.

यह भी पढ़ें- Ladli Behna Yojana 36th Installment LIVE: कितने बजे आएंगे लाडली बहनों के खातों में 1500 रुपये? आज CM मोहन जारी करेंगे 36वीं किस्त, यहां पढ़ें लाइव अपडेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com