विज्ञापन

ब्रिक्स सम्मेलन की वजह से दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक कहां-कहां होगा ट्रैफिक डायवर्जन, चेक कर लें पूरी लिस्ट

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की वजह से 11 सितंबर से 13 सितंबर के बीच सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है.

ब्रिक्स सम्मेलन की वजह से दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक कहां-कहां होगा ट्रैफिक डायवर्जन, चेक कर लें पूरी लिस्ट
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

राजधानी दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 (BRICS Summit 2026) 11 सितंबर से 13 सितंबर के बीच आयोजित किया जा रहा है. ब्रिक्स सम्मेलन की वजह से दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है. इस वजह से पूरी दिल्ली में करीब 22 जगहों पर डायवर्जन और 35 से अधिक सड़कें इससे प्रभावित होने वाली है. ऐसे में अगर आप घर से निकल रहे हैं तो पहले कौन-कौन से सड़कें प्रभावित हो रही है जरूर जाने लें वरना आप ऑफिस के लिए लेट हो सकते हैं.

दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 11 सितंबर से 13 सितंबर तक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होने वाला है. ऐसे में ट्रैफिक डायवर्जन इस दौरान लागू रहेगा. इस दौरान रेलवे स्टेशन जाने वाले और आम आदमी जो जरूरी काम से निकल रहे हैं, उनसे अतिरिक्त समय लेकर चलने की दिल्ली पुलिस ने अपील की है.

कहां-कहां होगा डायवर्जन प्वाइंट

डायवर्जन प्वाइंट में मोतिबाग फ्लाइओवर, गोलचक्कर ब्रिडेडियर होशियार सिंह मार्ग, मदरसा टी-प्वाइंट, लोधी रोड/ अमृत शेरगिल मार्ग, लोदी रोड/मैक्स मुलेर मार्ग, लोदी रोड/ महर्षि रमण मार्ग, लोदी रोड/आर्चबिशप मकारियस मार्ग, अंडर लोदी फ्लाइओवर, नीला गुंबद, अंडर ओबेरॉय फ्लाइओवर, यू-टर्न ओपोजिट डीपीएस मथुरा रोड, रिंग रोड/भैंरो मार्ग और मंडी हाउस को शामिल किया गया है.

किस रास्ते पर जाना होगा मना

शांति पथ, अफ्रीका एवेन्यू से यशवंत पैलेस, अरविंदो मार्ग, अमृता शेरगिल मार्ग, मैक्स मुलेर मार्ग, महर्षि रमन मार्ग, आर्चबिशप मकारियस मार्ग, मथुरा रोड से भारत मंडपम, ओबेरॉय फ्लाइओवर/ डॉ जाकिर हुसैन मार्ग, मथुरा रोड, भैरों मार्ग, फिरोजशाह रोड, भगवान दास रोड, कॉपरनिकस मार्ग में एंट्री बंद रहेगी.

दिल्ली ट्रैफिक ने अपील की है कि यात्री दिल्ली मेट्रो की सुविधा का ज्यादा उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि दिल्ली मेट्रो पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. इसके साथ ही इमरजेंसी सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. 

यह भी पढ़ेंः ट्रैफिक नियम तोड़ने पर काटे जाएंगे Points, केंद्र सरकार तैयार कर रही ड्राइविंग लाइसेंस के खिलाफ एक्शन प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BRICS Summit 2026, BRICS Summit 2026 Delhi Traffic Advisory, Delhi Traffic Diversion Routes, Delhi Traffic Diversions, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com