Viral Video: गंभीर बीमारी से जूझ रही बच्ची की मां की दर्दभरी पुकार ने दिल्ली (Delhi) वालों का दिल छू लिया है. इंस्टाग्राम पर मदद के लिए मां की पुकार का यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, बच्ची गंभीरू बीमारी से जूझ रही है, जिसके लिए उसे एक इंजेंक्शन लगना है. दावा किया जा रहा है कि उस इंजेक्शन की कीमत 9 करोड़ रुपये से अधिक है. ऐसे में बच्ची की मां दिल्ली एम्स के बाहर मदद की गुहार लगाती नजर आई. AIIMS के बाहर से शुरू हुई मदद की मुहिम दिल्ली के जामा मस्जिद (Jama Masjid) तक जा पहुंची.
'बच्ची के पास सिर्फ 2 महीने'
मदद की गुहार का वीडियो ब्लॉगर सन्नी (thodakhalo) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में एक महिला गोद में छोटी से बच्ची को लिए हुए है. महिला बच्ची को गंभीर बीमारी होने की बात कहते हुए मदद की गुहार लगा रही है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "यह नन्ही सी बच्ची सिर्फ 2 साल की है. इसने अभी तो दुनिया भी नहीं देखी और ये बहुत जानलेवा बीमारी से जूझ रही है. अगर आप लोग समर्थन करोगे तो शायद ये बच्ची दुनिया देख पाएगी और हम लोगो को बहुत दुआएं देगी."
दिल्ली का ब्लागर वीडियो में कहता हुआ नजर आया कि आप लोगों को ना एक काला सच बताता हूं इस औरत का. ये कागज पढ़ो एक बार... एम्स के हैं ना... युवक ने आगे वीडियो में मदद की अपील करते हुए लोगों से कहा कि भाई उसकी मां के सामने अगर उसकी बच्ची मर जाए, भाई आपको अच्छा लगेगा? नहीं लगेगा ना. पूरे हिंदुस्तान की जनता आके मदद करेगी. इसके बाद वह महिला से पूछता है कि बताओ, आपकी बच्ची को क्या बीमारी है?
'साढ़े 9 करोड़ से अधिक का लगेगा इंजेक्शन'
इस पर महिला ने जवाब दिया कि मेरे बेटी को SMA type 1 हुआ है. उसको एक इंजेक्शन चाहिए. वो साढ़े 9 करोड़ के ऊपर है. पूरा दिन बिस्तर पर लेटे रहते ही. उसको पानी भी पीना पड़े तो देखती है कि कौन आएगा, कौन आकर इसको थोड़ा पिला देगा. इस उम्र के सारे बच्चे खेलते हैं, दौड़ते हैं और मेरी बेटी पूरा दिन बिस्तर पर लेटे रहती है.
युवक ने लोगों से मदद की अपील की
युवक ने आगे वीडियो में बताया कि शादी के ढाई साल बाद ये लड़की हुई है. 90 हज़ार लोग भी सुनो मेरी बात भाई बुरा तो नहीं है. 5-500 रुपए कोई बड़ी बात तो नहीं है. आपके जीवन में 90 हज़ार लोग भी अगर सिर्फ 500 रुपए भी दान करेंगे ना तो भाई इकट्ठे हो जाएंगे पैसे. इस बच्ची का इलाज हो जाएगा. सिर्फ 10-10 रुपए या 100-100 रुपए जिससे जितना हो सके आज इस मां के लिए दान कर देना.
thodakhalo नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से बच्ची की मदद के लिए कई वीडियो पोस्ट किए हैं. एक वीडियो में महिला ने लास्ट में कहा कि प्लीज मेरी मदद करो, ताकि मैं उसकी मेडिसिन खरीद सकूं, उसका इलाज करवा सकूं. मेरे पास नहीं है इतने पैसे. प्लीज मेरी मदद कर दीजिए. मेरी बेटी को मुझे बचाना है. मुझे इसके मुंह से मां सुनना है.
(Disclaimer: यह कहानी इंस्टाग्राम पर वायरल हुई एक पोस्ट और उसके बाद मिली सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्तियों द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)
यह भी पढे़ं-
भारतीय महिला ने अमेरिका में हर महीने खर्च का बताया हिसाब-किताब, बोली- हमारा 4 लोगों का परिवार है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं