विज्ञापन

जेन जी का साथ और विचारधारा की बात; भजन क्लबिंग में ढपली बजाते दिखाते PM मोदी

जनसंघ नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित 'भजन क्लबिंग' में पीएम नरेंद्र मोदी ढपली बजाते नजर आए. दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में 'जेन जी' के साथ शामिल होकर उन्‍होंने अपनी सांस्कृतिक और विचारधारा से जुड़ने का संदेश दिया. 

जेन जी का साथ और विचारधारा की बात; भजन क्लबिंग में ढपली बजाते दिखाते PM मोदी
भजन क्लबिंग में ढपली बजाते पीएम मोदी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंघ नेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर अलग अंदाज में नजर आए. वे दिल्‍ली में आयोजित भजन क्लबिंग में 'जेन जी' (युवाओं) के साथ शामिल हुए. इस दौरान PM मोदी खुद ढपली बजाते नजर आए और युवाओं ने भी उनके साथ ताल से ताल मिलाई. भजन क्लबिंग में पीएम मोदी के पहुंचने से युवाओं को उत्‍साह दोगुना हो गया था.  

दरअसल, भारतीय जनसंघ नेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती हर साल 25 सितंबर को मनाई जाती है. भाजपा और उसके नेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय को अपना आदर्श मानती है. उनकी जयंती को देश में 'अंत्योदय दिवस' के रूप में मनाया जाता है. जयंती के अवसर पर दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय पार्क में भजन क्लबिंग का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल होकर पीएम मोदी ने अपनी जड़ों से जुड़ती देश की युवा शक्ति का उत्साहवर्धन किया. पीएम का यह अंदाज युवाओं को अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ने और भारतीय संस्कृति को नए दौर में लोकप्रिय बनाने की दिशा में एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है. 

जानिए क्‍या है भजन क्लबिंग?

यह वेस्टर्न म्यूजिक और क्लबिंग के दौर में भारतीय संस्कृति और भजनों को आधुनिक रंग में ढालने का एक नया तरीका है, जिसे जेन जी और युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इस तरह के कार्यक्रम भजनों, मंत्रों, आरती को वेस्टर्न म्यूजिक स्‍टाइल में बजाया जाता है. इस दौरान लाइटिंग, साउंड और माहौल क्लब या कॉन्सर्ट जैसा ही होता है. इस तरह के कार्यक्रम में नशीले पदार्थों या शराब की जगह आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति और सकारात्मकता से भरा माहौल होता है. बीते कुछ समय से भारत में भजन क्लबिंग का चलन तेजी से बढ़ा है.

'साफे को हेलमेट मत मान लेना'; सेवा यात्रियों से बोले पीएम मोदी, भारत को किताबों से नहीं, गांव-गांव घूमकर समझें

ग्राउंड पर दिखें, होमवर्क करें... चिंतन बैठक में मोदी ने भविष्य की रणनीति को लेकर मंत्रियों का किया मार्गदर्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi News, Bhajan Clubbing, Narendra Modi Video, Deendayal Upadhyay Jayanti, Delhi News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com