विज्ञापन

26 मई से फिर से शुरू होगी दिल्ली-लेह बस सर्विस, जानें कितना लगेगा किराया, रूट, टाइमिंग और पूरी डिटेल

Delhi to Leh Bus Service: अगर आप दिल्ली से लेह के बीच सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी राहत की खबर है. HRTC ने दिल्ली से लेह के बीच बस सर्विस शुरू कर दी है. आइए जानते हैं बस की टाइमिंग, किराया और पूरी डिटेल...

26 मई से फिर से शुरू होगी दिल्ली-लेह बस सर्विस, जानें कितना लगेगा किराया, रूट, टाइमिंग और पूरी डिटेल
दिल्ली से लेह बस सर्विस

Delhi to Leh Bus Service: अगर आप भीषण गर्मी के बीच बर्फीली वादियों में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. दरअसल, अब हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (HRTC) 26 मई से दिल्ली से लेह के बीच वापिस से बस सेवा शुरू करने जा रहा है. यह बस सेवा बर्फबारी और मार्ग बंद होने के कारण बंद कर दी गई थी. फिर से बस सेवा शुरू होने से अब पर्यटकों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.  इसी कड़ी में आइए जानते हैं बस की टाइमिंग, किराया और रूट क्या रहेगा. 

यह भी पढ़ें: अब बस स्टैंड पर मिलेगी मौसम की अपडेट, पैनिक बटन, डिजिटल डिस्प्ले, लाइव बस ट्रैकिंग सुविधा, हाईटेक बनेंगे दिल्ली के Bus Stand

क्या रहेगा बस का रूट?

HRTC के मुताबिक दिल्ली से लेह तक की दूरी करीब 990 किलोमीटर है. ये बस अपनी यात्रा के दौरान जिस्पा, दारचा, जिंगजिंग बार, बारालाचा ला, भरतपुर, सरचू, गाटा लूप्स, नकी-ला पास, तंगलंग-ला, रुम्तसे और उपशी जैसे मुख्य स्थानों से गुजरते हुए लेह पहुंचेगी. 

कितना है बस का किराया?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के मुताबिक बस का किराया 1839 रुपये निर्धारित किया गया है. बस की बुकिंग ऑनलाइन हिमचाल परिवहन निगम के पोर्टल पर की जा सकती है.

क्या होगी बस की टाइमिंग?

निर्धारित समय के अनुसार बस दिल्ली से दोपहर 12:10 मिनट पर रवाना होगी. इसके बाद बस अंबाला कैंट शाम 3:50 मिनट, चंडीगढ़ शाम 6:20 मिनट, मंडी रात 10:55 मिनट, कुल्लू रात 1:30 मिनट और मनाली रात 2:30 मिनट पहुंचेगी. इसके बाद बस अगली सुबह 5:30 मिनट पर केलांग पहुंचेगी और इसके बाद अगले दिन शाम 7 बजे लेह पहुंचेगी. वापसी के समय बस रात में लेह से 3:30 पर रवाना होगी और केलांग शाम 4:30 पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें: रील्स-वीडियो देखकर पैसे कमाने के लालच में हो सकता है स्कैम, खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, जान लें सेफ रहने की आसान टिप्स

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com