विज्ञापन

दिल्ली से गोरखपुर के बीच चलेगी अमृत भारत ऐक्सप्रेस ट्रेन, जानिए रूट, टाइमिंग समेत जरूरी डिटेल्स

Delhi Gorakhpur Amrit Bharat Express: दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन से उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी पहले से ज्यादा बेहतर होगी. आइए जानते हैं इसका रूट, स्टॉपेज, टाइमिंग समेत जरूरी डिटेल्स..

दिल्ली से गोरखपुर के बीच चलेगी अमृत भारत ऐक्सप्रेस ट्रेन, जानिए रूट, टाइमिंग समेत जरूरी डिटेल्स
दिल्ली-गोरखपुर अमृत एक्सप्रेस ट्रेन
AI

Delhi Gorakhpur Amrit Bharat Express Train: दिल्ली से गोरखपुर के बीच अब सफर करना बेहद सुविधाजनक और आसान होने जा रहा है. भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश के लिए एक नई अमृत भारत ट्रेन शुरू करने की मंजूरी दे दी है. यह नई ट्रेन राजधानी दिल्ली और गोरखपुर के बीच चलेगी. इसकी मदद से उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी पहले से ज्यादा बेहतर होगी. साथ ही यह ट्रेन भारतीय रेलवे के बढ़ते अमृत भारत नेटवर्क का हिस्सा होगी, जिसे खासतौर पर कम और निम्न‑मध्यम आय वर्ग के यात्रियों के लिए सस्ती लेकिन आधुनिक सुविधाओं के साथ शुरू किया गया है. आइए जानते हैं इसके रूट, स्टॉपेज, टाइमिंग समेत जरूरी डिटेल्स...

यह भी पढ़ें: क्या आपको कोई ऑनलाइन परेशान कर रहा है? जानें कैसे बिना अपनी आइडेंटिटी रिवील किए ले सकते हैं कानूनी मदद

क्या होगा ट्रेन का नंबर?

दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 14046/14045 इन नंबरों से चलेंगी.

  • ट्रेन नंबर 14046: दिल्ली से गोरखपुर
  • ट्रेन नंबर 14045: गोरखपुर से दिल्ली

किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन और क्या होगा रूट?

अपने पूरे सफर के दौरान दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन कुल 11 स्टेशनों पर रुकेगी. यह ट्रेन दिल्ली से रवाना होकर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वाल, गोंडा, बलरामपुर, बढ़हनी, सिद्धार्ध नगर और आनंद नगर से होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग?

शेड्यूल के मुताबिक, गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन होगी, जो हर हफ्ते मंगलवार के दिन दिल्ली और गोरखपुर दोनों शहरों से रवाना होगी. टाइमिंग के मुताबिक, ट्रेन नंबर 14046 दिल्ली से रात 12:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 14045 गोरखपुर जंक्शन से रात 9:40 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

पिछले महीने शुरू हुईं 2 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन

भारतीय रेलवे अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए 28 अप्रैल को 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की थीं. इनमें से एक ट्रेन का नाम बनारस-हड़पसर (पुणे) अमृत भारत एक्सप्रेस है. वहीं, दूसरी ट्रेन अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) अमृत भारत एक्सप्रेस है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com