जापान का फीफा वर्ल्ड कप का सफर थम गया. टीम को ब्राजील के खिलाफ राउंड ऑफ 32 में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले में जब आखिरी सिटी बजी तो जापानी फैंस के आंखों में आंसू नजर आए. इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. टीम के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद जापान के मुख्य कोच हाजीमे मोरियासु और उनके खिलाड़ियों ने स्टेडियम में फैंस से झुककर माफी मांगी. यह लगातार तीसरी बार है जब जापान ने नॉकआउट राउंड के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पाई. जापान की नॉकआउट में पहली जीत का इंतजार और बढ़ गया है.
ब्राजील के खिलाफ इंजरी टाइम में गोल खाकर 2-1 से मैच हारने के बाद मोरियासु ने अपने खिलाड़ियों को पिच के बीच में इकट्ठा किया, और एक इमोशनल भाषण दिया. फिर टीम को जापानी सपोर्टर्स की ओर ले गए. मोरियासु इमोशनल दिख रहे थे, ने फैंस के सामने झुककर उन्होंने माफी मांगी. कोच के साथ साथ हर खिलाड़ी ने ऐसा किया. वहीं मैदान पर मौजूद जापानी फैंस ने तालियां बजाकर टीम की कोशिश को सराहा.
Japan shows the world what class really looks like, graceful, respectful and humble in victory or defeat. The World Cup just feels better when they're in it. So hard to dislike them. ❤️🇯🇵 pic.twitter.com/zPXEM8hdqk
— Yohannes V🧢 (@Yohannes_v) June 30, 2026
टीम की हार के बाद मीडिया से बात करते हुए कोच हाजीमे मोरियासु ने कहा,"हम इस बार अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए, लेकिन फिर हम अगले वर्ल्ड कप या शायद उसके बाद वाले वर्ल्ड कप में इसे हासिल कर सकते हैं." "हमें उस लक्ष्य की तरफ काम करना चाहिए, जो हम कर रहे हैं."
चार साल पहले जापान ने शुरुआती बढ़त बनाई थी लेकिन आखिर में राउंड ऑफ़ 16 में क्रोएशिया से पेनल्टी शूटआउट में हार गया था. यही नहीं 2018 में भी अंतिम 16 में उसे इसी तरह की हार का सामना करना पड़ा था जब वह दूसरे हाफ में बेल्जियम से 2-0 से आगे था लेकिन स्टॉपेज टाइम के गोल के कारण 3-2 से हार गया था. मोरियासु ने कहा,"किस्मत ने फिर से हमारा साथ नहीं दिया लेकिन हमें उम्मीद है कि ऐसा समय आएगा जब किस्मत हमारे साथ होगी और हम इतिहास रचने में सफल रहेंगे."
यह भी पढ़ें: कौन होगा इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान? बेन स्टोक्स ने इस खिलाड़ी का लिया नाम
यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: मोरक्को ने रचा इतिहास, नीदरलैंड्स को पेनल्टी शूटआउट में हराया, प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं