विज्ञापन

स्‍कूल के दोस्‍त से कहा- समलैंगिक संबंध बनाओ, इनकार करने पर नाबाल‍िग ने कर द‍िया मर्डर

तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले में 17 साल के छात्र ने दूसरे नाबाल‍िग छात्र की तौल‍िए से गला घोंटकर हत्‍या कर दी. पुल‍िस ने आरोपी छात्र को ह‍िरासत में ल‍े ल‍िया है.

स्‍कूल के दोस्‍त से कहा- समलैंगिक संबंध बनाओ, इनकार करने पर नाबाल‍िग ने कर द‍िया मर्डर
समलैंगि‍क संबंध बनाने से इनकार करने पर हत्‍या.
  • 17 साल के छात्र ने नाबाल‍िग छात्र की तौल‍िए से गला घोंटकर की हत्‍या
  • समलैंगि‍क संबंध बनाने से इनकार करने पर वारदात को द‍िया अंजाम
  • पुल‍िस ने आरोपी नाबाल‍िग छात्र को ह‍िरासत में ल‍िया

तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले में नाबाल‍िग छात्र की हत्‍या का बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. 17 साल के छात्र ने दूसरे नाबाल‍िग छात्र की तौल‍िए से गला घोंटकर हत्‍या कर दी. पुल‍िस ने आरोपी छात्र को ह‍िरासत में ल‍े ल‍िया है. नाबालिग होने की वजह से उसके खिलाफ हत्या और पॉक्सो (POCSO) एक्‍ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे किशोर सुधार गृह भेज दिया गया है.

पुलिस के मुताबिक, एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्र ने दूसरे नाबालिग लड़के के सामने समलैंगिक संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे ठुकराने और बात उजागर होने के डर से आरोपी ने छात्र का तौलिए से गला घोंट द‍िया.  NDTV से बात करते हुए, एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया क‍ि आरोपी नाबालिग छात्र छोटे लड़के को एक सूनसान जगह पर ले गया और उससे समलैंगिक संबंध बनाने को कहा. जब लड़के ने मना किया तो छात्र घबरा गया कि कहीं पीड़ित दूसरों को इस बारे में बता न दे. इसी डर की वजह से उसने तौलिए से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया आरोपी छात्र 

पुल‍िस ने 17 साल के आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया है. आरोपी नाबालिग है, इसलिए उस पर हत्या और 'बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण' (POCSO) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उसे जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच चल रही है.

DMK सांसद ने व‍िजय सरकार को घेरा 

दो नाबालिगों से जुड़ी यह हैरान करने वाली घटना ऐसे समय में हुई है जब राज्य में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ यौन अपराधों में तेजी देखी जा रही है. इसने राज्य की सुरक्षा और युवाओं के मार्गदर्शन को लेकर राजनीतिक बहस छेड़ दी है। इस मामले में डीएमके सांसद कनिमोझी ने मौजूदा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए समाज और शासन की स्थिति पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि एक तरफ तो लोग इस अक्षम TVK प्रशासन के तहत बिगड़ी हुई कानून-व्यवस्था से परेशान हैं, और दूसरी तरफ, समाज खुद उस युवा पीढ़ी को संभालने के लिए संघर्ष कर रहा है जो सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण अपराधी बनती जा रही है. 

सीएम व‍िजय ने अधि‍कार‍ियों को द‍िए कड़े निर्देश

कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री विजय ने ज‍िला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों की एक बैठक की अध्यक्षता की और राज्य के शीर्ष अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं. मुख्यमंत्री व‍िजय ने प्रशासन और पुलिस से अपराध पर सख्ती से लगाम लगाने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी डर या पक्षपात के कार्रवाई की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी, चाहे वह कितना भी ताकतवर क्यों न हो, सजा से बच न पाए। उन्होंने जन-सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, "महिलाओं की सुरक्षा: कोई बदलाव नहीं, कोई समझौता नहीं।"

डिजिटल अरेस्ट पर CBI का बड़ा एक्शन, 16 राज्यों के 80 ठिकानों पर छापेमारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamil Nadu, Tamil Nadu Crime News, Murder, Crime News, Latest News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com