Rain Alert in Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में उमस भरी गर्मी के बीच राहत की फुहारें पड़ती रहेंगी. मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. राजस्थान, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर तेज आंधी होने की भी संभावना है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 1 और 2 जुलाई को बारिश होने का अलर्ट है. नोएडा, गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी में 1 जुलाई तक और फिर 3-4 जुलाई को बरसात होने का अलर्ट है. पूर्वी उत्तर प्रदेस में 30 जून और फिर 4 जुलाई को बारिश होने का अलर्ट है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में भी भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड में 30 जून और फिर 2-3 जुलाई को बारिश होने की संभावना है और हिमाचल प्रदेश में भी 1 जुलाई तक बारिस होने के आसार हैं.
देहरादून और शिमला का मौसम
जम्मू-कश्मीर में 4 जुलाई तक आंधी, तूफान, बिजली कड़कने और 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है. हिमाचल प्रदेश में 30 जून से 4 जुलाई तक और उत्तराखंड में 1 जुलाई तक तेज हवाएं चलने की चेतावनी है. हिमाचल की राजधानी शिमला में भी हल्की बारिश का अलर्ट है. देहरादून में गर्मी के बीच बारिश आ सकती है.

राजस्थान में आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में 4 जुलाई तक और पश्चिमी राजस्थान में 1 से 4 जुलाई तक बरसात होने का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान आंधी, तूफान और तेज हवाओं के झोंकों से भी मौसम में बदलाव आएगा.
ये भी पढ़ें - मॉनसून पर अल-नीनो का 'ग्रहण': देश के 111 जिलों पर संकट, दिल्ली में 4-5 जुलाई के आसपास देगा दस्तक
मध्य प्रदेश में आज का मौसम
मध्य भारत की बात करें तो पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश 30 जून से 4 जुलाई तक बारिश होने की चेतावनी है. छ्त्तीसगढ़ में भी 4 जुलाई तक बारिश से मौसम बदलने की पूरी संभावना है. मध्य प्रदेश में 2 जुलाई तक आंधी, तूफान, बिजली कड़कने के साथ तेज हवाओं चलने का अलर्ट है.

Delhi Rain
मॉनसून अपडेट
मॉनसून अलर्ट की बात करें तो अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में हीट वेव का अलर्ट है. मॉनसून अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत, मॉनसून के लिए इन राज्यों को अभी करना होगा इंतजार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं