Monsoon Latest News Update: मॉनसून ने बिहार से पूर्वांचल के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गया है. अब दिल्ली की बारी है. मॉनसून के अगले 2-3 दिनों में यानी 2-3 जून तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है. अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 30 जून को मॉनसून मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्से, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी इलाकों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश व लद्दाख के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है. ऐसे में अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूरे दमन और दीव, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के बाकी हिस्सों, पूरे जम्मू-कश्मीर, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पंजाब के ज़्यादातर हिस्सों और राजस्थान के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं.
मॉनसून इस बार 3 दिन की देरी से 4 जून को केरल तट पर पहुंचा था. उसके बाद से वो दक्षिण भारत में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना जैसे राज्यों में भारी बारिश की वजह बना है. वहां से पूर्वोत्तर भारत में एंट्री के बाद साउथ वेस्ट मॉनसून ने पूर्वी भारत में बंगाल, बिहार और झारखंड में दस्तक दी.

Shimla Weather
महाराष्ट्र में मुंबई समेत अन्य इलाकों में मॉनसून आ चुका है.फिर मध्य भारत में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मॉनसून की बारिश हो रही है. हालांकि बीच में वो करीब 10 दिनों तक अटका रहा. अल नीनो और अन्य मौसमी वजहों से मॉनसून कमजोर पड़ा.
Advance of Southwest Monsoon 2026#SouthwestMonsoon #WeatherUpdate #RainfallForecast #HeatWave #IndiaWeather #Monsoon2026 #ThunderstormAlert #HeavyRain #WeatherWarnings@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA pic.twitter.com/K83PxLKF5h
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 29, 2026
उत्तर प्रदेश और दिल्ली के रीजन में मॉनसून सामान्यतया 20 से 25 जून के बीच आ जाता है, लेकिन अब यह जुलाई में पहुंच पाएगा. मॉनसून की बारिश से दिल्ली एनसीआर रीजन जो उमस भरी गर्मी झेल रहा है, उसे राहत मिलने के आसार हैं. दिल्ली में 29 जून को चार साल की सबसे गर्म रात दर्ज की गई थी.
यूपी में भारी बारिश, आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी के 55 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, देवरिया, बलरामपुर, बस्ती, और सुल्तानपुर में बारिश का अलर्ट है. पूर्वांचल और अवध में प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, चंदौली, सोनभद्र, आजमगढ़, बलिया और कानपुर में बरसात हो सकती है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, मुजफ्फरनगर, एटा, मैनपुरी और मथुरा में इंद्रदेव मेहरबान हो सकते हैं. हालांकि लकनऊ में तेज गर्मी का अनुमान है. आगरा, अलीगढ़ और बांदा में भारी गर्मी पड़ रही है. बिजली का ऑरेंज अलर्ट, बादल गरजने या आंधी के समय खुले मैदानों, पेड़ों या बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है.

दिल्ली में मॉनसून के पहले बारिश
दिल्ली में मंगलवार की सुबह तेज गर्मी रही. न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है.पालम में 30.2 डिग्री, लोधी रोड पर 31.2 डिग्री, रिज में 29.3 डिग्री, और आयानगर में 31.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. हालांकि दिल्ली एनसीआर में छह दिनों के लिए प्री मॉनसून रेन की हल्की बारिश का अलर्ट है.
ये भी पढ़ें - 100 साल में तीसरा सबसे सूखा साल रहा है जून, सुपर अल नीनो का खौफ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं