विज्ञापन

गर्मी में ऑफिस के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, श्रीनगर RTO ने शुरू की WhatsApp सुविधा, 48 घंटे में मिलेगा जवाब

श्रीनगर में लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रभाव को देखते हुए RTO कश्मीर ने नागरिकों से अपील की है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही ऑफिस आएं. इससे अलग अधिकांश सेवाओं के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें.

गर्मी में ऑफिस के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, श्रीनगर RTO ने शुरू की WhatsApp सुविधा, 48 घंटे में मिलेगा जवाब
श्रीनगर में भीषण गर्मी के बीच RTO की नई सुविधा, घर बैठे WhatsApp पर करें परिवहन से जुड़े काम
(P.C- IANS)

श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए परिवहन विभाग ने आम जनता की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही RTO कार्यालय जाएं और बाकी ज्यादातर काम ऑनलाइन या WhatsApp के जरिए करवाएं.

जारी किया WhatsApp नंबर 

अब परिवहन से जुड़ी शिकायत, आवेदन या किसी भी तरह की समस्या के लिए लोगों को सीधे RTO कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी. इसके लिए RTO कश्मीर ने आधिकारिक WhatsApp नंबर 9622002432 जारी किया है. लोग इस नंबर पर अपनी समस्या, आवेदन और जरूरी दस्तावेज भेज सकते हैं. विभाग का कहना है कि हर आवेदन और शिकायत पर जल्द कार्रवाई की जाएगी.

48 घंटे के अंदर जवाब देने की कोशिश

RTO कश्मीर के मुताबिक, WhatsApp पर मिलने वाले आवेदन और शिकायतों का 48 घंटे के अंदर निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा. अगर किसी मामले में अतिरिक्त दस्तावेज या जानकारी की जरूरत होगी, तो संबंधित अधिकारी उसी WhatsApp नंबर के जरिए आवेदक से संपर्क करेंगे.

घर बैठे भी कर सकते हैं कई जरूरी काम

विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े अधिकतर काम सरकारी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए करें. घर बैठे कई सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है, जैसे- 

  • लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना
  • ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण 
  • वाहन पंजीकरण (RC) से जुड़े काम
  • अन्य परिवहन सेवाएं

इससे लोगों को बार-बार कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा जिन्हें RTO कार्यालय पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. भीषण गर्मी में यात्रा से बचने के साथ-साथ उनका समय और पैसा भी बचेगा. साथ ही, कार्यालयों में भीड़ कम होने से जरूरी मामलों का निपटारा भी पहले से ज्यादा तेज और व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा.

डिजिटल सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील

परिवहन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे WhatsApp और सरकारी ऑनलाइन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें. केवल ऐसे मामलों में ही RTO कार्यालय जाएं, जहां व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना जरूरी हो.

विभाग का कहना है कि यह पहल लोगों को गर्मी से राहत देने के साथ-साथ सरकारी सेवाओं को आसान, तेज और ज्यादा सुलभ बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है. 

यह भी पढ़ें- कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com