विज्ञापन

छठ पूजा पर दिल्ली से बिहार के लिए बस, पटना-गया-मुजफ्फरपुर और भागलपुर समेत 7 जिलों से 50 से ज्यादा लग्जरी बसें

दिल्ली परिवहन विभाग (DTC) ने छठ पर्व के अवसर पर दिल्ली से बिहार के कई प्रमुख शहरों के लिए लग्जरी एसी बसें चलाने की तैयारी पूरी कर ली है. बिहार के 7 जिलों के लिए 50 से ज्यादा लग्जरी बसें चलाई जाएंगी.

छठ पूजा पर दिल्ली से बिहार के लिए बस, पटना-गया-मुजफ्फरपुर और भागलपुर समेत 7 जिलों से 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
दिल्ली से बिहार के लिए छठ पूजा पर बस सेवा शुरू होगी
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • दिल्ली से बिहार के लिए जल्द शुरू होगी बस सेवा.
  • बिहार के 7 जिलों के लिए चलेगी 50 से ज्यादा बस.
  • उपराज्यपाल की मंजूरी के साथ शुरू होगी बुकिंग.

दिवाली-छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और टिकट की मारामारी से जूझ रहे यात्रियों के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ी पहल की है. दिल्ली परिवहन विभाग (DTC) ने छठ पर्व के अवसर पर दिल्ली से बिहार के कई प्रमुख शहरों के लिए लग्जरी एसी बसें चलाने की तैयारी पूरी कर ली है. इस इंटरस्टेट बस सेवा को शुरू करने के लिए फाइल को अंतिम मंजूरी के लिए उपराज्यपाल के पास भेज दिया गया है. जिस पर जल्द ही मुहर लग सकती है.

शुरुआती चरण में 7 जिलों के लिए चलेंगी 50 से अधिक बसें

दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने जानकारी दी है कि सरकार का मुख्य लक्ष्य इस साल छठ पर्व से ठीक पहले इस बस सेवा का परिचालन शुरू करने का है. शुरुआती चरण में योजना के तहत बिहार के 7 जिलों के लिए 50 से ज्यादा लग्जरी बसें चलाई जाएंगी. यात्रियों की मांग और भीड़ को देखते हुए आने वाले समय में इन बसों की संख्या में और भी बढ़ोतरी की जा सकती है.

किन-किन शहरों के लिए मिलेंगी बसें?

यह अंतरराज्यीय (Interstate) बस सेवा दिल्ली को बिहार के प्रमुख शहरों और रूटों से जोड़ेगी. योजना के अनुसार ये बसें मुख्य रूप से पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर शहरों के लिए संचालित की जाएंगी.

लंबी दूरी के लिए चलाई जाएंगी लग्जरी वोल्वो बसें

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली से बिहार तक की लंबी दूरी को ध्यान में रखते हुए इन रूटों पर लग्जरी वोल्वो एसी बसें चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को सफर में असुविधा न हो. दिल्ली और बिहार दोनों सरकारों के बीच इसको लेकर MoU को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है. अब उपराज्यपाल की हरी झंडी मिलते ही इनके संचालन की आधिकारिक तारीख और टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें | पंजाब से बिहार और बंगाल के लिए चलेगी 5 स्पेशल ट्रेन, सहरसा-दरभंगा-गया-कोलकाता होगा रूट, देंखें पूरा शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi To Bihar Bus Service, Delhi To Bihar, Bus Service, Chhath Puja, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com