- पंजाब से बिहार, झारखंड, बंगाल के लिए 5 स्पेशल ट्रेन चलेगी.
- चार ट्रेन लुधियाना से और एक ट्रेन सरहिंद से चलाई जाएगी.
- सभी ट्रेन दिवाली-छठ के मौके पर चलाई जाने की तैयारी है.
दिवाली-छठ त्योहार को लेकर यात्रियों की बढ़ रही भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने एक और बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत पंजाब से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को तोहफा दिया है. रेलयात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा पंजाब के लुधियाना और सरहिंद से सहरसा, दरभंगा, गया और कोलकाता के लिए 5 नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है. इनमें से कई ट्रेनों में आरक्षित एसी (AC) और स्लीपर क्लास के साथ-साथ आम यात्रियों के लिए अनारक्षित कोच भी शामिल हैं.
04656/04655 लुधियाना-सहरसा 21 स्टेशनों पर रुकेगी
ट्रेन नंबर 04656/04655 लुधियाना-सहरसा ट्रेन पंजाब से बिहार के कोशी क्षेत्र सहरसा के बीच चलाई जाएगी. ट्रेन नंबर 04656 लुधियाना-सहरसा 6, 9 और 11 नवंबर 2026 को शाम 17:35 बजे रवाना होगी. वही वापसी में ट्रेन नंबर 04655 सहरसा से लुधियाना के लिए ट्रेन 8, 11 एवं 13 नवंबर 2026 तड़के 03:50 बजे रवाना होगी.
04656/04655 लुधियाना-सहरसा ट्रेन 21 स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें ढंडारी कलां, सरहिंद, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर जंक्शन, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बचवारा, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी और सिमरी बख्तियारपुर शामिल है.
ट्रेन नंबर 04662/04661 लुधियाना-दरभंगा 19 स्टेशनों पर रुकेगी
मिथिलांचल के यात्रियों के लिए 04662/04661 लुधियाना-दरभंगा संचालित होगी. ट्रेन नंबर 04662 लुधियाना से 7,10 और 11 नवंबर को सुबह 6.30 बजे रवाना होगी. वहीं ट्रेन नंबर 04661 दरभंगा से 8,11 और 12 नवंबर को दोपहर 13.00 रवाना होगी.
ट्रेन नंबर 04662/04661 लुधियाना-दरभंगा के बीच 19 स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर जंक्शन, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर शामिल है.
ट्रेन नंबर 04664/04663 लुधियाना-गया 18 स्टेशनों पर रुकेगी
ट्रेन नंबर 04664/04663 लुधियाना-गया स्पेशल ट्रेन एक फेरे लगाएगी. ट्रेन नंबर 04664 लुधियाना से 12 नवंबर को सुबह 6.30 बजे रवाना होगी. वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 04663 गया से 13 नवंबर को सुबह 11 बजे रवाना होगी.
ट्रेन नंबर 04664/04663 लुधियाना-गया के बीच 18 स्टेशनों पर रुकने वाली है. इसमें ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, आलम नगर, उतरैटिया, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी जंक्शन, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU), भबुआ रोड, सासाराम और देहरी-ऑन-सोन शामिल है.
ट्रेन नंबर 04666/04665 लुधियाना-कोलकाता 29 स्टेशनों पर रुकेगी
पंजाब से पश्चिम बंगाल और बिहार-झारखंड के रास्ते कोलकाता जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन नंबर 04666/04665 लुधियाना-कोलकाता चलाई जाएगी. यह ट्रेन भी एक फेरे लगाएगी. ट्रेन नंबर 04666 लुधियाना से 6 नवंबर को सुबह 6.30 बजे रवाना होगी. वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 04665 कोलकाता से 7 नवंबर की रात 23.50 बजे रवाना होगी.
ट्रेन नंबर 04666/04665 लुधियाना-कोलकाता के बीच 29 स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बचवारा, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंदेल और नैहाटी शामिल है.
ट्रेन नंबर 04528/04527 सरहिंद-सहरसा 18 स्टेशनों पर रुकेगी
ट्रेन नंबर 04528/04527 सरहिंद-सहरसा अनारक्षित ट्रेन होगी, यानी इसमें केवल जनरल कोच होगा जिसमें रिजर्वेशन की जरूरत नहीं होगी. ट्रेन नंबर 04528 सरहिंद से 5,9 और 12 नवंबर को सुबह 11.25 बजे रवाना होगी. वहीं वापसी में सहरसा से अंबाला कैंट तक के लिए ट्रेन नंबर 04527 सहरसा से 6, 10, और 13 नवंबर को शाम 19.15 बजे रवाना होगी.
संचालन की तिथियां:
ट्रेन नंबर 04528/04527 सरहिंद-सहरसा के बीच 18 स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जंक्शन, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और सिमरी बख्तियारपुर शामिल है.
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि अपनी यात्रा से जुड़ी किसी भी जानकारी या लाइव स्टेटस के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें | सहारनपुर-वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेन 30 अक्टूबर से चलाने की तैयारी, मुरादाबाद-बरेली-हरदोई समेत 8 स्टॉपेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं