बिजली के लिए सोलर पैनल लगवाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है. घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के कई फायदे हैं. बिजली को लेकर आज भी व्यवस्था लचर ही है. गांव से लेकर शहरी इलाकों में भी अब भी घंटों बिजली कटी रहती है, ऐसे में सोलर पैनल लगवाना लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जिससे 24 घंटे बिजली जाने का डर नहीं रहता है. इसके अलावा कई राज्यों में बिजली पर चार्ज भी बढ़ता जा रहा है. वहीं घर में चल रहे AC, फ्रीज, कूलर जैसे मशीनों की वजह से बिजली का बिल भी ज्यादा आता है. ऐसे में सोलर पैनल की मदद से इस बिजली बिल को कम किया जा सकता है. इतना ही नहीं सोलर पैनल के अतिरिक्त बिजली से कमाई भी की जा सकती है.
घर की छत या किसी और एरिया में सोलर पैनल लगाने से कई सारे फायदे होते हैं. बिजली बिल कम करना इसमें सबसे प्रमुख है जो सभी जानते हैं. लेकिन इसके अलावा भी कई सारे फायदे हैं.
कैसे मिलती बिजली बिल से राहत
सोलर पैनल से बिजली जनरेट होता है तो आपको ग्रिड से ली जाने वाली बिजली की जरूरत कम हो जाती है. आप सोलर पैनल से बने बिजली का ही घर में सभी मशीनों को चलाने के लिए करते हैं. ऐसे में बिजली का मीटर नहीं चलता और आपका बिल भी नहीं बढ़ता है. यह बिल जीरो तक हो सकता है.
कैसे हो सकती है बिजली से कमाई
अगर आपका सोलर पैनल जरूरत से ज्यादा बिलजी बना रहा है, जिसका आप इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. तो आप इसे बेच सकते हैं. हालांकि यह किसी और को नहीं बेच सकते हैं. आप अतिरिक्त बिजली को नेट मीटरिंग की जरिए ग्रिड में भेज सकते हैं. जो भी आप बिजली भेजेंगे उसका हिसाब DISCOM यानी बिजली कंपनी रखेगी. इस अतिरिक्त बिजली के लिए कंपनी आपको इंसेंटिव दे सकती है. हालांकि अलग-अलग राज्यों में इसके नियम अलग हो सकते हैं.
सोलर पैनल लगवाने के लिए मिलती है सब्सिडी
सोलर पैनल लगवाने के लिए भी सरकार की ओर से सब्सिडी का लाभ दिया जाता है. हालांकि इसमें कुछ शर्तें होती है. केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जरिए आप सब्सिडी वाला सोलर पैनल लगवा सकते हैं. क्योंकि सोलर पैनल लगवाने में शुरुआती खर्च काफी ज्यादा होता है. ऐसे में योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने से आप पर शुरुआती खर्च का भार कम हो जाता है
यह भी पढ़ेंः
बैंक अकाउंट में कब आता है Solar Panel सब्सिडी का पैसा? कैसे ट्रैक करें स्टेटस
दिल्ली में किसे मिलेगा मुफ्त सोलर पैनल? 3 किलो वाट का सोलर रूफटॉप और एनर्जी सेविंग इंसेंटिव का फायद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं