सोलर पैनल लगवाने के लिए सरकार बढ़ावा दे रही है. वहीं लोग भी बिजली बिल कम करने के लिए सोलर पैनल (Solar Panel) घर की छतों पर लगवा रहे हैं. अगर आप सोलर पैनल लगवाने की सोच रहे हैं तो आपको केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का फायदा ले सकते हैं. इस योजना के तहत पात्र लोगों को सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी दी जाती है. लेकिन सब्सिडी का पैसा बैंक अकाउंट में कब तक आता है. इस बात की जानकारी भी आपको पता होनी चाहिए.
सोलर पैनल और सब्सिडी के लिए क्या है प्रोसेस?
सोलर पैनल पर सरकार से मिलने वाली सब्सिडी का फायदा लेने के लिए पहले आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए आसान प्रक्रिया है. पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पोर्टल पर जाएं. फिर अपना राज्य चुने और कंज्यूमर अकाउंट नंबर और बिजली कंपनी का नाम दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद आप सोलर पैनल के लिए आवेदन करें. आवदेन के बाद बिजली कंपनी आपके घर पर सोलर पैनल लगाने की जांच कर अप्रूवल देगा. अप्रूवल मिलने के बाद सरकार से टाईअप वेंडर से ही आपको सोलर पैनल लगवाने होंगे.
सोलर पैनल लगाने के बाद आपको नेट मीटर के लिए अप्लाई करना होगा. जब मीटर लग जाने के बाद बिजली विभाग Commissioning Certificate पोर्टल पर अपलोड करेगा. अब आपको बैंक अकाउंट नंबर और कैंसिल चेक अपलोड करना होगा. अब सब्सिडी की प्रक्रिया शुरू होगी.
कब आएगा सब्सिडी का पैसा
नेट मीटर लगने के बाद बिजली विभाग द्वारा दिए Commissioning Certificate जमा हो जाती है. इसके बाद 30 से 45 दिन के अंदर सब्सिडी का पैसा आपके अकाउंट में आ जाता है. जो आपने आवेदन के समय दिया था. आप सब्सिडी का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं. आप पीएम सूर्य घर पोर्टल पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज कर सब्सिडी से जुड़े आवेदन का पूरा स्टेटस देख सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः घर बनाने के लिए सरकार देगी 150000 रुपये और Loan पर 4 प्रतिशत की सब्सिडी, स्कीम में किसे और कैसे मिलेगा फायदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं