विज्ञापन

दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन के टाइम का ऐलान, कानपुर-अलीगढ़, प्रयागराज-बक्सर से गुजरेगी, जानें रूट, स्टॉपेज और किराया

Delhi Patna Vande Bharat Festival Special Trains: दिवाली और छठ दौरान ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच रेलवे ने राजधानी दिल्ली और बिहार की राजधानी पटना के बीच अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 16 कोच वाली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. 

दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन के टाइम का ऐलान, कानपुर-अलीगढ़, प्रयागराज-बक्सर से गुजरेगी, जानें रूट, स्टॉपेज और किराया
अब दिल्ली-पटना के बीच चलेगी 16 कोच वाली वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, 11 घंटे में ही पूरा होगा सफर
NDTV
  • रेलवे ने नई दिल्ली और पटना के बीच 16 कोच वाली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है.
  • यह ट्रेन अक्टूबर व नवंबर 2026 में दोनों दिशाओं में कुल 18-18 फेरे लगाएगी, त्योहारों के दौरान यात्रा आसान होगी.
  • नई दिल्ली से पटना ट्रेन सुबह 8:35 बजे रवाना होकर 11 घंटे 5 मिनट में पटना पहुंचेगी.

Delhi Patna Festival Special Trains:  दिवाली और छठ त्योहार के मौके पर बिहार जाने वाले यात्रियों की सफर अब बेहद आसान होने वाली है. दरअसल, बिहार और यूपी रूट पर भारी भीड़ और सामान्य ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट फूल होने की वजह से भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और पटना के बीच 16 कोच वाली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. ये ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 18-18 फेरे लगाएगी. 16 अक्टूबर 2026 से इसका परिचालन शुरू होगा. यह हाईस्पीड ट्रेन अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और बक्सर होते हुए मात्र 11 घंटे 5 मिनट में अपना सफर पूरा करेगी. इस ट्रेन में एग्जीक्यूटिव चेयर 4695 और एसी चेयर का किराया 2615 रुपये है. 

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन अक्टूबर और नवंबर महीने में निर्धारित तारीखओं पर दोनों दिशाओं में कुल 18-18 फेरे लगाएगी.

परिचालन की तारीख और शेड्यूल ( Delhi Patna Vande Bharat Festival Special Trains)

  •  ट्रेन संख्या 02252 नई दिल्ली  पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल
  •  यह ट्रेन 16 अक्टूबर 2026 को पहली बार चलेगी.
  •  इसके बाद 21 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को इसका नियमित परिचालन होगा.

 ट्रेन संख्या 02251 पटना  नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल

  •  यह वापसी ट्रेन 17 और 19 अक्टूबर 2026 को चलाई जाएगी.
  •  इसके बाद 22 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी.

ट्रेन No. 02252 का टाइम टेबल और रूट 

  • सुबह 8:35 बजे नई दिल्ली से यह ट्रेन खुलेगी.
  • सुबह 10:21 बजे अलीगढ़, 
  • दोपहर 1:30 बजे कानपुर सेंट्रल, 
  • दोपहर 3:45 बजे प्रयागराज, 
  • शाम 6:00 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 
  • शाम 7:26 बजे बक्सर 
  • रात 8:10 बजे आरा पहुंचेगी.
  • रात 9:30 बजे : पटना जंक्शन पर पहुंचेगी

ट्रेन नंबर 02251 की पटना से रवानगी का शेड्यूल

  • सुबह 10:00 बजे प्रस्थान करेगी.
  • सुबह 10:38 बजे आरा
  • 11:25 बजे बक्सर
  • दोपहर 1:10 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन
  • दोपहर 3:35 बजे प्रयागराज
  • शाम 5:50 बजे कानपुर सेंट्रल
  • रात 8:53 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी.
  • रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

यह भी पझडेंं- दिवाली-छठ और दुर्गा पूजा के लिए रेलवे का 45 दिनों का खास प्लान, यूपी-दिल्ली से 1000 और बिहार से स्पेशल ट्रेनों के 2000 फेरे

यह वंदे भारत ट्रेन दिल्ली और पटना के बीच की दूरी को मात्र लगभग 11 घंटे 5 मिनट में तय करेगी, जिससे यात्रियों का कीमती समय बचेगा. वहीं, त्योहारों के सीजन में जब नियमित ट्रेनों में जगह मिलना मुश्किल होता है, तब 16 कोच वाली इस हाईस्पीड ट्रेन के चलने से हजारों अतिरिक्त यात्रियों को कंफर्म सीट का विकल्प मिलेगा.

ये भी पड़च : मेट्रो में कोई झगड़ा, मारपीट करे तो कैसे 1 मिनट में मदद मिलेगी, ट्रेन में इमरजेंसी अलार्म व ये 5 हेल्पलाइन नंबर रखें याद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali Special Train, Diwali Special Train List, Indian Railway, Delhi Patna Fare, Delhi Patna Vande Bharat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com