विज्ञापन

Delhi NCR Traffic Alert : दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, ऑफिस से घर जाने वालों के लिए मुश्किल, कई इलाकों में पानी भरा, जान लें ट्रैफिक अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. लगातार बारिश से स्क्लू-कॉलेज, ऑफिस जाने वालें लोगों की परेशानी बढ़ गई है. घर से निकलने से पहले आप ट्रैफिक अपडेट जरूर जान लें.

Delhi NCR Traffic Alert : दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, ऑफिस से घर जाने वालों के लिए मुश्किल, कई इलाकों में पानी भरा, जान लें ट्रैफिक अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में हुई मूसलाधार बारिश के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जबकि गुरुग्राम के दिल्ली-जयपुर रोड पर लंबा जाम देखने को मिल रहा है. वहीं, दिल्ली के छतरपुर फार्म इलाके में जलभराव की स्थिति बन गई है. 

मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच दफ्तर से घर लौटने वाले लोगों को भारी ट्रैफिक और लंबी देरी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में सफर पर निकलने से पहले ट्रैफिक और जलभराव की ताजा स्थिति जान लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. यहां जानें कैसा है दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक का हाल...

दिल्ली के छतरपुर में लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी

आज हुई भारी बारिश के बाद छतरपुर फार्म क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई है. कई सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, जबकि लोगों को जलभराव वाले इलाकों से बचकर गुजरने की सलाह दी गई है.

ग्रेटर-नोएडा एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

दिल्ली-एनसीआर में हुई भारी बारिश के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है. कई स्थानों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से लोगों को जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. अगर आप भी इस रुट से ट्रैवल करते हैं, तो ऐसे में समय से ऑफिस से निकलें या फिर कोई अन्य विकल्प की तलाश करें.

गुरुग्राम में भी बारिश का दिख रहा है असर

दिल्ली-एनसीआर में हुई भारी बारिश का असर गुरुग्राम में भी देखने को मिल रहा है. दिल्ली-जयपुर रोड पर कई स्थानों पर ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित है और वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं. जलभराव और धीमी रफ्तार के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें - दिल्‍ली, नोएडा, गुरुग्राम में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कहां-कहां जलभराव और किधर ट्रैफिक जाम का खतरा, जान लीजिए अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trafiic Control Plan, Delhi NCR, Delhi NCR Weather, Gurugram, Delhi NCR Traffic Jam Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com