विज्ञापन

दिल्‍ली, नोएडा, गुरुग्राम में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कहां-कहां जलभराव और किधर ट्रैफिक जाम का खतरा, जान लीजिए अपडेट 

दिल्‍ली-NCR में आज शुक्रवार को सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही है. कई इलाकों में जलभराव हो गया है और इस वजह कई रूट में जगह-जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति है. घर-दफ्तर से निकलने से पहले जलभराव और जाम वाले इलाकों की लिस्‍ट देख लीजिए.

दिल्‍ली, नोएडा, गुरुग्राम में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कहां-कहां जलभराव और किधर ट्रैफिक जाम का खतरा, जान लीजिए अपडेट 
Delhi NCR Waterlogging Traffic Jam: एनसीआर में कहां-कहां जाम का खतरा?
Source: NDTV Graphics/IANS

Delhi Rain Traffic Jaam Red Alert: मॉनसून की बारिश गर्मी से तो राहत लेकर आई है, लेकिन दिल्‍ली-NCR में आम लोगों के लिए आफत भी खूब लेकर आई है. शुक्रवार को राजधानी दिल्‍ली, नोएडा समेत पूरे NCR में लगातार मूसलाधार बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और भीषण ट्रैफिक जाम की समस्‍या भी खड़ी हो गई. इस बीच IMD यानी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्‍ली-NCR के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. यानी आगे के लिए भी जलभराव का खतरा मंडरा रहा है. शुक्रवार को लगातार बारिश के बाद दिल्‍ली-नोएडा के कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति है. गुरुग्राम की बात करें तो पूरे शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति है.

IMD ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान यात्रा करते समय सतर्क रहें और जलभराव वाले इलाकों से बचने की कोशिश करें. जरूरी है कि वैसे इलाकों के बारे में जान लें, ताकि घर, स्‍कूल-कॉलेज या दफ्तर से निकलते समय आप स्थिति से अवगत हो लें. 

दिल्‍ली-नोएडा में कहां-कहां जलभराव और ट्रैफिक जाम? 

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने एक बार फिर दिल्ली और आसपास के इलाकों में जोरदार दस्तक दी. लगातार बारिश के कारण दिल्‍ली-नोएडा के इन इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति है. 

  • दक्षिण दिल्ली के दुर्गा विहार में जलभराव हो गया है
  • देवली रोड पर भी कई जगह पानी भर गया है.
  • नोएडा में सेक्टर-95 अंडरपास के नीचे भारी जलभराव हो गया.
  • महमाया फ्लाईओवर के नीचे काफी पानी जमा हो गया. 
  • महामाया फ्लाईओवर के नीचे जमा गहरे पानी में एक एंबुलेंस फंस गई, जिससे ट्रैफिक जाम लगा.  

बारिश के कारण दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है. कई इलाकों में वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई.

  • मेहरौली-बदरपुर रोड, 
  • आईटीओ, 
  • वजीराबाद रोड, 
  • पटेल रोड, 
  • रोहतक रोड, 
  • शंकर रोड, 
  • कीर्ति नगर, 
  • दिल्ली-जयपुर हाईवे, 
  • पीरागढ़ी,
  • शाहीन बाग,
  • पूर्वी दिल्ली के जीटी रोड, 
  • जीटीबी एन्क्लेव
  • दिलशाद गार्डन 

सोशल मीडिया पर लोगों ने दक्षिणपुरी, ओखला, संगम विहार, सैनिक फार्म्स और मेहरौली-बदरपुर रोड के कई हिस्सों में जलभराव की तस्वीरें और वीडियो साझा किए.

अभी और होगी बारिश, बना हुआ है जाम का खतरा 

आईएमडी के अनुसार, उत्तर भारत में एक साथ सक्रिय कई मौसम प्रणालियों के कारण यह भारी बारिश हो रही है. विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में भी तेज बारिश जारी रह सकती है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक बाधित होने की आशंका बनी रहेगी.

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं.

ये भी पढ़ें: बारिश होते ही घर के आगे भर गया है पानी या नाले में जमी हो गाद तो इस नंबर पर कॉल करें दिल्‍ली-गाजियाबाद वाले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Raining, Delhi Raining News, Delhi NCR Traffic Advisory, Delhi NCR Traffic Jam, Delhi NCR Traffic Jam Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com