विज्ञापन

बारिश होते ही घर के आगे भर गया है पानी या नाले में जमी हो गाद तो इस नंबर पर कॉल करें दिल्‍ली-गाजियाबाद वाले 

Waterlogging in NCR, How To File Complaint: दिल्‍ली-NCR समेत देश के कई हिस्‍सों में जोरदार बारिश हो रही है. ऐसे में गली-मुहल्‍लों में पानी भरने की समस्‍या आम है. अगर आपके इलाके में भी नाले में गाद जमी हो तो आप हेल्‍पलाइन पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं.

बारिश होते ही घर के आगे भर गया है पानी या नाले में जमी हो गाद तो इस नंबर पर कॉल करें दिल्‍ली-गाजियाबाद वाले 
Waterlogging Complaint Number: मुहल्‍ले में भर गया पानी तो कहां करें शिकायत?
Source: NDTV Graphics/Social Media

Waterlogging Complaint Number: मॉनसून अपने शवाब पर है और जोरदार बारिश हो रही है. इससे गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन दूसरी तरह की दिक्‍कतें बढ़ गई हैं. इन्‍हीं दिक्‍कतों में से एक है, गली-मुहल्‍लों में जलभराव की समस्‍या. नालों में पहले से ही गाद भरी हो तो बारिश के दौरान मुहल्‍ले में पानी भर जाने की समस्‍या आम बात है. दिल्‍ली के शाहदरा, उत्तम नगर, संगम विहार, न्‍यू अशोक नगर समेत तमाम ऐसे इलाके हैं, जहां बारिश होते ही कई गलियों में पानी भर जाता है.

ऐसे में करें तो करें क्‍या, जाएं तो जाएं कहां? टेंशन नहीं लेना है, बस एक नंबर नोट कर लेना है. दिल्‍ली में नगर निगम की ओर से ये नंबर जारी किए गए हैं. दावा किया गया है कि इन नंबरों पर कॉल करने के बाद म्‍यूनिसिपैलिटी से सफाईकर्मी आपके मुहल्‍ले आएंगे और आपके घर के आगे जो पानी भर गया है, उसकी निकासी कराएंगे. यानी जलभराव की समस्‍या दूर होगी. 

इस नंबर पर करना होगा कॉल 

दरअसल, बारिश में दिल्‍ली में लगभग हर दिन के किसी न किसी मुहल्‍ले में ये समस्‍या देखी जाती है. सुबह-सुबह आप नहा-धोकर, तैयार होकर घर से स्‍कूल, कॉलेज या दफ्तर जाने के लिए निकलते हें ना है और बारिश चालू है. आप जैसे ही गेट तक पहुंचते हैं, देखते हैं कि आपके घर के आगे ही पूरा पानी भरा है. कुछ लोग जगह-जगह ईंटें लगाकर निकल जाते हैं तो कुछ लोग दूसरों के घर के आगे बने दलानों से निकल जाते हैं. 

हालांकि ये सॉल्‍यूशन तो है नहीं. ऐसे में आपका गुस्‍सा निकलता है, नगर निगम पर. आप सोचते हैं अगर निगम के सफाईकर्मी अपना काम समय पर कर देते तो ये दिन नहीं देखना पड़ता. खैर, कोई बात नहीं. जिनका काम है, वे ही करेंगे. नगर निगम के सफाईकर्मी ही आएंगे जलभराव क्लियर करने और नाले से गाद निकालने. आपको बस इस नंबर पर कॉल करना है. 

  • नगर निगम हेल्‍पलाइन नंबर- 155305 
Latest and Breaking News on NDTV

311 नगर निगम ऐप पर भी कर सकते हैं शिकायत 

नगर निगम के ऐप पर भी आप इसकी शिकायत कर सकते हैं. इसके लिए आपको संबंधित नगर निगम का ऐप गूगल प्‍ले स्‍टोर या एप्‍पल स्‍टोर से डाउनलोड करना होगा. इस ऐप का नाम है 311 नगर निगम ऐप भारत के कई प्रमुख और स्मार्ट शहरों (Smart Cities) में सक्रिय है. इस ऐप को डेवलपर कंपनी ने अलग-अलग नगर निगमों के लिए कस्टमाइज करके लॉन्च किया है. 

  • NDMC 311 ऐप: दि आप लुटियंस दिल्ली (जैसे कनॉट प्लेस, चाणक्यपुरी, संसद मार्ग, या इंडिया गेट के आसपास के क्षेत्र) में रहते हैं या वहां की कोई शिकायत करना चाहते हैं, तो आपको इस ऐप की जरूरत होगी. 
  • MCD-311 ऐप: लुटियंस जोन (NDMC) और छावनी (Cant) बोर्ड को छोड़कर, पूरी दिल्ली में अब एक ही नगर निगम (MCD) काम करता है. 

गाजियाबाद और दूसरे शहर वाले क्‍या करें?

गाजियाबाद (Ghaziabad) हर में नागरिकों के लिए Ghaziabad 311 ऐप काम करता है. इसी तरह फरीदाबाद, आगरा, इंदौर, देहरादून जैसे शहरों के लिए भी कस्‍टमाइज ऐप गूगल प्‍ले स्‍टोर या एप्‍पल स्‍टोर पर उपलब्‍ध हैं. ताजनगरी में नगर निगम से जुड़ी शिकायतों के लिए आगरा 311 ऐप है. उत्तराखंड की राजधानी में भी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यह सेवा उपलब्ध है. 

ये भी पढ़ें: UPI पेमेंट चार्ज पर 'घमासान', कांग्रेस नेता ने उठाया सवाल तो वित्त मंत्री ने बता दिया- किसे देना होगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Waterlogging In Delhi, Waterlogging In Delhi-NCR, Raining In Delhi Today, NCR Rains, Delhi Municipal Corporatioan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com