विज्ञापन

18 अक्टूबर को सुबह 3.30 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के रनर्स के लिए फ्री

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार (18 अक्टूबर) को वेदांता दिल्ली हॉफ मैराथन आयोजित होने वाला है. इसमें हिस्सा लेने वाले रनर को विशेष सुविधा मिलने वाली है.

18 अक्टूबर को सुबह 3.30 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के रनर्स के लिए फ्री
वेदांता दिल्ली हॉफ मैराथन के लिए दिल्ली मेट्रो की स्पेशल सेवा
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • 18 अक्टूबर को दिल्ली में वेदांता हॉफ मैराथन आयोजित होगा.
  • वेदांता हॉफ मैराथन के लिए दिल्ली मेट्रो ने एडवाजरी जारी की है.
  • 18 अक्टूबर को सुबह 3.30 बजे से ही मेट्रो सेवा शुरू होगी.

दिल्ली मेट्रो की सेवा 18 अक्टूबर को सुबह 3.30 बजे से ही शुरू हो जाएगी. दरअसल, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार (18 अक्टूबर) को वेदांता दिल्ली हॉफ मैराथन आयोजित होने वाला है. इसमें हिस्सा लेने वाले रनर को विशेष सुविधा मिलने वाली है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मैराथन में भाग लेने वाले धावकों की सहूलियत के लिए अपनी प्रमुख लाइनों पर सुबह तड़के 03:30 बजे से ट्रेन सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है. 

रविवार को दिल्ली मेट्रो की चार मुख्य लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 03:30 बजे से ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी.

रेड लाइन (लाइन-1)- रिठाला से शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा)
यलो लाइन (लाइन-2)- समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम
ब्लू लाइन (लाइन-3/4)- द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली
वायलेट लाइन (लाइन-6)- कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़)

मेट्रो ट्रेनों का शेड्यूल और फ्रीक्वेंसी

वेदांता दिल्ली हॉफ मैराथन के प्रतिभागियों की सुविधा के लिए रविवार की सुबह ट्रेनों के फेरे तय किए गए हैं. सुबह 03:30 AM से 04:15 AM तक हर 15 मिनट में मेट्रो मिलेगी. इसके बाद सुबह 04:15 AM से 06:00 AM तक हर 20 मिनट में मेट्रो मिलेगी. वहीं, सुबह 06:00 AM से रेवेन्यू सर्विस की समाप्ति तक सभी लाइनों पर सामान्य रविवार की समय सारणी के अनुसार मेट्रो संचालित होगी.

Add image caption here

दिल्ली मेट्रो एडवाइजरी
Photo Credit: DMRC

मेट्रो में फ्री सफर के लिए रनर्स को मिलेगा QR कोड वाले रिस्ट बैंड

मैराथन के प्रतिभागियों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि उनका आने-जाने का मेट्रो का खर्च इवेंट ऑर्गनाइजर द्वारा वहन किया जा रहा है. DMRC ने इसके लिए लागू मेट्रो किराए के अनुसार आवश्यक संख्या में QR टिकट उपलब्ध करा दिए हैं. सभी धावकों को सलाह दी गई है कि वे इवेंट वेन्यू तक मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने के लिए अपनी Bib के साथ विशेष QR कोड वाले रिस्ट बैंड आयोजकों से जरूर कलेक्ट कर लें.

प्रतिभागियों को गाइड करने और सहायता के लिए मैराथन आयोजकों की ओर से चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर वॉलंटियर्स भी तैनात किए जाएंगे. ये वॉलंटियर्स मुख्य रूप से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, जोर बाग, जनपथ और जंगपुरा मेट्रो स्टेशनों पर मौजूद रहेंगे ताकि धावकों को वेन्यू तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो.

यह भी पढ़ें | दिल्ली में 100 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलेंगे, सीएम रेखा गुप्ता ने की घोषणा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Marathon, Delhi Metro Advisory, Delhi Marathon Travel Advisory, Delhi Metro Free, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com