विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ नमो भारत के यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, 25 घंटे के लिए बंद रहेंगे दो स्टेशन

दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित आंदोलन की वजह से ट्रेन-मेट्रो सेवाओं के लिए स्पेशल आदेश जारी किया जा रहा है. दिल्ली-मेरठ नमो भारत रेल को लेकर भी सूचना जारी हुई है.

दिल्ली-मेरठ नमो भारत के यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, 25 घंटे के लिए बंद रहेंगे दो स्टेशन
दिल्ली मेरठ नमों भारत कॉरिडोर की दो स्टेशन रहेगी बंद
IANS
  • दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर में दो स्टेशन बंद रहेंगे.
  • न्यू अशोक नगर और सराय काले खां स्टेशन को बंद किया गया.
  • 9 अक्टूबर से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक रहेगा बंद.

दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है. राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित आंदोलन की वजह से ट्रेन-मेट्रो सेवाओं के लिए स्पेशल आदेश जारी किया जा रहा है. जहां दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों को बंद कर दिया गया है. वहीं दिल्ली आने वाली दर्जनों ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इस बीच दिल्ली-मेरठ नमो भारत रेल को लेकर भी सूचना जारी हुई है. इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित दो प्रमुख स्टेशन सराय काले खां और न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन 09 अक्टूबर रात 9:00 बजे से लेकर 10 अक्टूबर रात 10:00 बजे तक पूरे 25 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है.

सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों के मद्देनजर इन दोनों स्टेशनों पर इस तय समय सीमा के दौरान आम यात्रियों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू रहेगा. यानी यात्रियों को इन स्टेशनों पर चढ़ने और उतरने की इजाजत नहीं होगी.

ट्रेन संचालन पर क्या रहेगा असर?

दिल्ली के सराय काले खां और न्यू अशोक नगर, यह दो मुख्य स्टेशन बंद रहेंगे, लेकिन मेरठ और गाजियाबाद की तरफ जाने वाले यात्रियों को घबराने की जरूरत नहीं है. ट्रेन सेवाओं का संचालन आंशिक रूप से जारी रहेगा. इस अस्थायी बंदी के बावजूद, आनंद विहार (दिल्ली) और मोदीपुरम (उत्तर प्रदेश) स्टेशनों के बीच नमो भारत ट्रेन सेवाएं अपने निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सुचारु रूप से संचालित होती रहेंगी. वहीं 9 अक्टूबर रात 9:00 बजे के बाद आनंद विहार से आगे सराय काले खां और न्यू अशोक नगर की तरफ कोई भी नमो भारत ट्रेन नहीं जाएगी.

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

जो यात्री सराय काले खां या न्यू अशोक नगर से रैपिड रेल पकड़ने की योजना बना रहे थे, वे इस अवधि के दौरान दिल्ली मेट्रो (Blue Line or Pink Line) या अन्य सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर आनंद विहार स्टेशन पहुंच सकते हैं, जहां से उन्हें मेरठ के लिए ट्रेनें मिल जाएंगी. आनंद विहार स्टेशन पर अतिरिक्त भीड़ होने की संभावना को देखते हुए यात्री अपने घर से थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर निकलें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या देरी से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें | दिल्ली-हजरत निजामुद्दीन आने वाली 75 ट्रेनें कैंसिल, लिस्ट में यूपी-बिहार समेत हावड़ा-सियालदह-मुंबई की ट्रेन

यह भी पढ़ें | दिल्ली मेट्रो: जनपथ-राजीव चौक से रिठाला-रोहिणी तक ये 57 मेट्रो स्टेशन कल बंद हो सकते हैं, देखें DMRC की लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Meerut Namo Bharat, Delhi Meerut Namo Bharat Corridor, CJP Protest 10 October, Namo Bharat Station, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com