विज्ञापन

कल दिल्ली-हजरत निजामुद्दीन आने वाली 28 ट्रेनें कैंसिल, लिस्ट में यूपी-बिहार समेत हावड़ा-सियालदह-मुंबई की ट्रेन

CJP Protest Delhi Trains Cancelled List: नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इस फैसले के तहत कानपुर शताब्दी, हमसफर, गरीब रथ, तेजस, राजधानी और अमृत भारत समेत कुल 28 गाड़ियां प्रभावित हुई हैं.

कल दिल्ली-हजरत निजामुद्दीन आने वाली 28 ट्रेनें कैंसिल, लिस्ट में यूपी-बिहार समेत हावड़ा-सियालदह-मुंबई की ट्रेन
दिल्ली आने वाली कैंसिल ट्रेन की लिस्ट
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • दिल्ली आने वाली ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया गया है.
  • हजरत निजामुद्दीन और दिल्ली स्टेशन आने वाली ट्रेन कैंसिल.
  • राजधानी, जन-शताब्दी, गरीब रथ, समेत मेल एक्सप्रेस ट्रेन रद्द.

CJP Protest Delhi Trains Cancelled List: राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर 2026 को होने वाले CJP के विरोध प्रदर्शन और ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक कड़ा कदम उठाया है. रेलवे बोर्ड के कोचिंग निदेशालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, 10 अक्टूबर को सुबह 4:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इस फैसले के तहत कानपुर शताब्दी, हमसफर, गरीब रथ, तेजस, राजधानी और अमृत भारत समेत कुल 28 गाड़ियां प्रभावित हुई हैं.

रद्द होने वाली ट्रेनों की लिस्ट में हावड़ा, सियालदह, मुंबई और राजेंद्र नगर से आने वाली 4 राजधानी एक्सप्रेस के साथ कानपुर शताब्दी, प्रयागराज हमसफर, रांची गरीब रथ, लखनऊ तेजस और अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं. इनमें से 17 ट्रेनें 9 अक्टूबर को चलने वाली थीं और 4 ट्रेनें 10 अक्टूबर की सुबह के लिए शेड्यूल थी.

Latest and Breaking News on NDTV

हजरत निजामुद्दीन और दिल्ली स्टेशन से रद्द हुई ट्रेन की लिस्ट

  • ट्रेन नंबर 22221 मुंबई CSMT-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (गया के रास्ते)
  • ट्रेन नंबर 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 12309 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 12877 रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 12275 प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस से नई दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 12451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस कानपुर से नई दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 22361 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 20801 मगध एक्सप्रेस इस्लामपुर से नई दिल्ली (पटना होकर) 
  • ट्रेन नंबर 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस बनारस से नई दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 12581 बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 12447 यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस मानिकपुर जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन 
  • ट्रेन नंबर 12189 महाकौशल एक्सप्रेस जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन
  • ट्रेन नंबर 22181 गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन 
  • ट्रेन नंबर 12121 मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन
  • ट्रेन नंबर 14211 इंटरसिटी एक्सप्रेस आगरा कैंट से नई दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 15303 कासगंज–नई दिल्ली ट्रेन कासगंज से नई दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 82501 लखनऊ जंक्शन-नई दिल्ली ट्रेन
  • ट्रेन नंबर 15308 सिरसा-तिलक ब्रिज ट्रेन
  • ट्रेन नंबर 14738-14737 तिलक ब्रिज भिवानी
  • ट्रेन नंबर 14728 तिलक ब्रिज- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 12056 देहरादून–नई दिल्ली ट्रेन जन शताब्दी एक्सप्रेस

रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति (Train Status) की जांच अवश्य कर लें. रेलवे के इंजीनियर और परिचालन दल शनिवार, 10 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे के बाद ही मुख्य प्रदर्शन के घंटे बीतने के बाद ट्रेन संचालन को सामान्य रूप से रीसेट करने की योजना बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें | दिल्ली मेट्रो: जनपथ-राजीव चौक से रिठाला-रोहिणी तक ये 57 मेट्रो स्टेशन कल बंद हो सकते हैं, देखें DMRC की लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway, Hazarat Nizamuddin Railway Station, New Delhi Station, Delhi Train Cancelled, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com