विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो: जनपथ-राजीव चौक से रिठाला-रोहिणी तक ये 57 मेट्रो स्टेशन कल बंद हो सकते हैं, देखें DMRC की लिस्ट

Delhi Metro 57 Station Closed: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) के 57 प्रमुख स्टेशनों के Entry और Exit गेट शुक्रवार यानी 9 अक्टूबर 2026 को रात 09:00 बजे से बंद किए जा सकते है. दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को लेकर फैसला लिया गया है.

दिल्ली मेट्रो: जनपथ-राजीव चौक से रिठाला-रोहिणी तक ये 57 मेट्रो स्टेशन कल बंद हो सकते हैं, देखें DMRC की लिस्ट
बंद रहने वाले 57 दिल्ली मेट्रो स्टेशन की लिस्ट चेक करें
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद रहेगा.
  • 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद हो जाएंगे.
  • DMRC ने मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद किया है.

देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर और अन्य जगहों पर 10 अक्तूबर 2026 को बड़ा प्रदर्शन होने वाला है. ऐसे में संवेदनशील इलाकों की ओर भीड़ के संभावित मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जहां एक ओर रेलवे ने दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर आने वाले ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है. वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) के 57 प्रमुख स्टेशनों के Entry और Exit गेट शुक्रवार यानी 9 अक्टूबर 2026 को रात 09:00 बजे से बंद किए जा सकते है. इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो ने यह भी कहा है कि यह व्यवस्था 10 अक्टूबर 2026 को भी अगले आदेश तक जारी रहेगी. इन स्टेशनों से गुजरने वाली मेट्रो ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी भी कम की जा सकती है.

बता दें 10 अक्टूबर को CJP ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. माना जा रहा है कि इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में लोग जुट सकते हैं.

कौन-कौन से 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद रहंगे

केंद्रीय और नई दिल्ली क्षेत्र में

  • जनपथ
  • पटेल चौक
  • सेंट्रल सचिवालय
  • लोक कल्याण मार्ग
  • राजीव चौक
  • नई दिल्ली
  • सेवा तीर्थ (उद्योग भवन)
  • मंडी हाउस
  • बाराखंबा रोड
  • आईटीओ (ITO)
  • दिल्ली गेट
  • खान मार्केट
  • आर.के. आश्रम मार्ग
  • झंडेवालान
  • सुप्रीम कोर्ट
  • इंद्रप्रस्थ
  • शिवाजी स्टेडियम

दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में

  • आईएनए (INA - दोनों मेट्रो लाइनें)
  • हौज खास
  • जोर बाग
  • अर्जन गढ़
  • सराय काले खां - निजामुद्दीन
  • लाजपत नगर
  • जंगपुरा
  • आश्रम
  • कालिंदी कुंज
  • जसोला
  • जामिया मिलिया इस्लामिया
  • ओखला विहार
दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन रहेंगे बंद

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन रहेंगे बंद
Photo Credit: DMRC

मध्य और पुरानी दिल्ली क्षेत्र में

  • चावड़ी बाजार
  • जामा मस्जिद
  • करोल बाग
  • राजेंद्र प्लेस
  • विश्वविद्यालय
  • विधान सभा
  • सिविल लाइंस
  • कश्मीरी गेट
  • इंदरलोक
  • जी.टी.बी. नगर
  • कन्हैया नगर
  • नेताजी सुभाष पैलेस
  • आजादपुर

उत्तरी और अन्य बाहरी क्षेत्र में

  • आदर्श नगर
  • जहांगीर पुरी
  • हैदरपुर बदली मोड़
  • मजलिस पार्क
  • शालीमार बाग
  • सीलमपुर
  • मौजपुर
  • जाफराबाद
  • वेलकम
  • यमुना विहार
  • खजूरी खास
  • शाहदरा
  • रिठाला
  • रोहिणी ईस्ट
  • रोहिणी वेस्ट

मेट्रो यात्रियों के लिए सलाह

अगर आप शुक्रवार रात या कल (10 अक्टूबर) इन रूटों या स्टेशनों से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले मेट्रो की स्थिति की जांच जरूर कर लें. सुरक्षा एजेंसियों और DMRC के निर्देशों के अनुसार प्रवेश द्वारों पर पाबंदियां लागू की जा सकती हैं, जिससे बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें | दिल्ली-मेरठ नमो भारत को लेकर बड़ा अपडेट, सफर के साथ अब 1 घंटे में पहुंचेगा पार्सल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro Station Closed, Delhi Metro Station Close List, Delhi Metro Station Closed Latest News, DMRC Latest News, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com