विज्ञापन

दिल्ली में 700 डार्क स्पॉट होंगे रोशन, लुटियंस में पुरानी LED लाइटों का होगा दोबारा इस्तेमाल

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने लुटियंस दिल्ली के 700 डार्क स्पॉट्स को रोशन करने की योजना तैयार की है. इस परियोजना के तहत नई एलईडी लाइटें खरीदने के बजाय पहले से मौजूद स्मार्ट एलईडी फिटिंग का दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा.

दिल्ली में 700 डार्क स्पॉट होंगे रोशन, लुटियंस में पुरानी LED लाइटों का होगा दोबारा इस्तेमाल
Delhi 700 dark spots to be illuminated
NDTV इंडिया ग्राफिक्स
  • लुटियंस दिल्ली के 700 डार्क स्पॉट्स को रोशन करने की योजना तैयार.
  • नए के बजाए पुराने स्मार्ट एलईडी फिटिंग का दोबारा इस्तेमाल होगा.
  • निविदा की अनुमानित लागत 7.88 करोड़ रुपये तय की गई है.

संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और सार्वजनिक खर्च में बचत के उद्देश्य से नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने लुटियंस दिल्ली के 700 अंधेरे स्थानों (डार्क स्पॉट्स) को रोशन करने की योजना तैयार की है. इस परियोजना के तहत नई एलईडी लाइटें खरीदने के बजाय पहले से मौजूद स्मार्ट एलईडी फिटिंग का दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा. इस परियोजना के तहत 700 स्थानों पर नए बिजली के खंभे लगाने के साथ जरूरी विद्युत ढांचा तैयार किया जाएगा.

NDMC कैसे करेगी काम

एनडीएमसी क्षेत्र में ऐसे कई स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होने के बावजूद पर्याप्त रोशनी नहीं मिल पाती, जिससे रात के समय पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को असुविधा होती है. जिन स्थानों पर मौजूदा स्मार्ट एलईडी फिटिंग की आवश्यकता नहीं है या जहां इनका बेहतर उपयोग संभव है, वहां से इन्हें हटाकर नए चिह्नित 700 स्थानों पर लगाया जाएगा. इन स्थानों पर नए बिजली के खंभे लगाने के साथ जरूरी विद्युत ढांचा तैयार किया जाएगा. इसके लिए सड़क और फुटपाथ की खुदाई होगी तथा काम पूरा होने के बाद इनकी मरम्मत भी की जाएगी.

बजट और निविदा की जानकारी

एनडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, परियोजना को लेकर वित्तीय और प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है. एनडीएमसी काउंसिल ने पूरी परियोजना के लिए 18.26 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी और व्यय स्वीकृति पहले ही प्रदान कर दी है. विद्युत कार्यों के लिए जारी निविदा की अनुमानित लागत 7.88 करोड़ रुपये तय की गई है, जबकि शेष राशि सड़क व फुटपाथ की खुदाई और मरम्मत से जुड़े कार्यों पर खर्च की जाएगी. उपयोग से जहां एक ओर नई खरीद पर होने वाला खर्च बचेगा, वहीं दूसरी ओर रात में लुटियंस दिल्ली के इलाकों में रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

यह भी पढ़ें | यूपी में मिलेगी सस्ती बिजली, दिसंबर में कम आएगा बिजली का बिल, लगातार छठे महीने राहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDMC, Lutyens Delhi, Dark Spots, New Delhi, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com