- दिल्ली के शाहदरा में एक ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट में भीषण आग लग गई
- आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए हैं
- हादसा देर रात हुआ था और आग की सूचना सुबह करीब चार बजे फायर ब्रिगेड को दी गई
दिल्ली के शाहदरा से एक दिल दहलादेने वाला मामला सामने आया है.एक ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट में भीषण आग लगने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हुए हैं. उनको सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा शाहदरा जिला के फर्श बाजार थाना क्षेत्र में देर रात हुआ. इस हादसे से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने से सही कारणों का पता लगा रही है.
#WATCH दिल्ली: शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा ने कहा, "हमें सुबह 4:20 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। विश्वास नगर की गली नंबर 11 में यह आग लगने की घटना हुई है। घटनास्थल पर 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य लोगों को अस्पताल भेजा गया है, उनकी हालत अभी स्थिर है। आगे की कार्रवाई की जा रही है... शुरुआती जांच से लगता है कि आग ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट से शुरू हुई और पहली मंजिल पर सो रहे लोग इसकी चपेट में आ गए..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2026
ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट में आग लगने से 4 लोगों की मौत
फर्श बाजार इलाके के विश्वास नगर के एक मकान में देर रात एक ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट में भीषण आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. सुबह करीब 4 बजे फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी गई. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

आग की चपेट में आए पास सो रहे लोग
डीसीपी राजेन्द्र प्रसाद मीणा ने बताया कि जिस जगह पर आग लगी, वहां ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट था. जिस समय उसमें आग लगी, वहां छह लोग सो रहे थे. आग की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं. इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है.
ये बी पढ़ें-मुजफ्फरपुर में दौड़ती बस बनी आग का गोला, जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे 50 यात्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं