विज्ञापन

Check Book गुम हो जाए तो क्या करना चाहिए? बिना देरी किए तुरंत कर लें काम

Cheque book Rule: चेक बुक का खो जाना या चोरी हो जाना छोटी बात लग सकती है, लेकिन यह आपके लिए बड़ा आर्थिक खतरा बन सकता है.

Check Book गुम हो जाए तो क्या करना चाहिए? बिना देरी किए तुरंत कर लें काम
चेक बुक खो जाने पर क्या करना चाहिए-

Cheque book Rule: अगर आपकी चेक बुक खो गई है या चोरी हो गई है, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है. बता दें कि चेक बुक का खो जाना या चोरी हो जाना छोटी बात लग सकती है, लेकिन यह आपके लिए बड़ा आर्थिक खतरा बन सकता है. अगर किसी गलत व्यक्ति के हाथ आपकी चेक बुक लग गई, तो वह आपके खाते से पैसे निकाल सकता है या धोखाधड़ी कर सकता है. इसलिए ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सही कदम उठाना बहुत जरूरी है.

Bank Holidays in March 2026: मार्च में 18 दिन अलग-अलग जगहों पर बंद रहेंगे बैंक, अपने शहर की नोट कर लें छुट्टियां

आइए जानते हैं कि चेक बुक खो जाने पर क्या करना चाहिए- 

सबसे पहला और सबसे जरूरी कदम है अपनी चेक बुक को तुरंत ब्लॉक करवाना. जैसे ही आपको पता चले कि चेक बुक गायब है, बिना देर किए अपने बैंक को इसकी जानकारी दें. देरी करने पर अगर कोई फ्रॉड होता है, तो उसकी जिम्मेदारी आप पर आ सकती है.

कैसे ब्लॉक करें चेक बुक?

ऑनलाइन तरीका अपनाएं

अगर आपके पास नेट बैंकिंग या बैंक की मोबाइल ऐप की सुविधा है, तो उसमें लॉग इन करें. वहां 'Cheque Services' या 'Stop Cheque/Block Cheque Book' का ऑप्शन चुनें. जरूरी जानकारी भरकर अपनी चेक बुक को तुरंत ब्लॉक कर सकते हैं. यह सबसे तेज और आसान तरीका है.

कस्टमर केयर पर कॉल करें

अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो अपने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर तुरंत कॉल करें. अपनी समस्या बताएं और चेक बुक ब्लॉक करने का अनुरोध करें. बैंक अधिकारी आपसे कुछ जरूरी जानकारी पूछ सकते हैं.

जरूरी जानकारी तैयार रखें

बैंक को आपका अकाउंट नंबर, चेक नंबर की सीरीज (अगर पता हो) और पहचान से जुड़ी जानकारी चाहिए हो सकती है. इसलिए कॉल या ऑनलाइन प्रक्रिया से पहले ये डिटेल्स तैयार रखें.

लिखित पुष्टि जरूर लें

चेक बुक ब्लॉक होने के बाद बैंक से इसकी लिखित या एसएमएस/ईमेल द्वारा पुष्टि जरूर लें. साथ ही नई चेक बुक के लिए आवेदन भी कर दें.

क्यों जरूरी है तुरंत कार्रवाई?

अगर आप समय पर सूचना नहीं देते और आपकी चेक से कोई फर्जी लेन-देन हो जाता है, तो बैंक आपको जिम्मेदार मान सकता है. इसलिए जैसे ही चेक बुक के खोने या चोरी होने का शक हो, तुरंत रिपोर्ट करें.

सावधानी और सतर्कता ही आपके बैंक खाते की सबसे बड़ी सुरक्षा है. थोड़ी सी तेजी और समझदारी आपको बड़ी आर्थिक परेशानी से बचा सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com