विज्ञापन

अपने गांव के राशन कार्ड की लिस्ट कैसे देखें? इस तरह पता चल जाएगा कोई फर्जी राशन ले रहा है या नहीं

Ration Card List: आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ही कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके अपने गांव की पूरी राशन कार्ड लिस्ट देख सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

अपने गांव के राशन कार्ड की लिस्ट कैसे देखें? इस तरह पता चल जाएगा कोई फर्जी राशन ले रहा है या नहीं
ऐसे देखें अपने गांव के राशन कार्ड धारकों की लिस्ट

Ration Card List: सरकार देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों को सस्ता या मुफ्त अनाज देने के लिए राशन कार्ड की सुविधा देती है. इसके माध्यम से लोगों को गेहूं, चावल और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री कम कीमत पर मिलती है. लेकिन कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि कुछ लोग गलत तरीके से राशन का फायदा उठा लेते हैं. ऐसे में अगर आप अपने गांव के राशन कार्ड धारकों की पूरी लिस्ट देख लें तो आसानी से पता चल सकता है कि कोई फर्जी नाम तो नहीं जुड़ा हुआ है. अच्छी बात यह है कि यह काम ऑनलाइन बहुत आसानी से किया जा सकता है. इसके लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती. आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ही कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके अपने गांव की पूरी राशन कार्ड लिस्ट देख सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे- 

यह भी पढे़ं- Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज शाम 4 बजे से बंद रहेंगे ये रास्ते, जाने से पहले से देख लें रूट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

ऐसे देखें अपने गांव के राशन कार्ड धारकों की लिस्ट

  • इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल पर जाकर 'Taza Zone' सर्च करना होगा. 
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर जाएं. यहां आपको कई तरह के विकल्प दिखाई देंगे. इन विकल्पों में 'सरकारी काम' नाम का सेक्शन मिलेगा. इस पर क्लिक करें.
  • सरकारी काम वाले सेक्शन में जाने के बाद आपको कई सेवाओं की लिस्ट दिखाई देगी. यहां आपको 'राशन कार्ड' से जुड़ा विकल्प मिलेगा. इस विकल्प पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा.
  • अब, इस पेज पर आपको 'अपने गांव का राशन कार्ड लिस्ट डाउनलोड करें' का विकल्प दिखाई देगा. इस पर क्लिक कर करें.  
  • इसके बाद आपको सबसे पहले अपना राज्य चुनना होगा. जैसे- उत्तरप्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश या अन्य कोई राज्य.
  • राज्य चुनने के बाद आपको अपने जिले, ब्लॉक और ग्राम पंचायत की जानकारी भरनी होगी. इसके बाद जैसे ही आप अपने गांव का नाम चुनेंगे, आपके सामने पूरे गांव के राशन कार्ड धारकों की लिस्ट खुल जाएगी.

इस लिस्ट में आप यह भी देख सकते हैं कि किस व्यक्ति के नाम से राशन कार्ड बना हुआ है और उसके परिवार में कितने सदस्य जुड़े हुए हैं. अगर आपको इस सूची में कोई ऐसा नाम दिखाई देता है जो पात्र नहीं है या गांव में रहता ही नहीं है, तो इसकी जानकारी संबंधित विभाग को दी जा सकती है.

ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट देखने की सुविधा से पारदर्शिता बढ़ी है. अब कोई भी व्यक्ति अपने गांव की पूरी सूची देखकर यह जांच सकता है कि कहीं कोई फर्जी राशन कार्ड बनाकर सरकारी अनाज का गलत फायदा तो नहीं उठा रहा. इससे सही जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com