विज्ञापन

एयरपोर्ट के आसपास घर बनाना हो सकता है आसान, NOC नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों के साथ बैठक एयरपोर्ट के आसपास निर्माण कार्यों के लिए जरूरी प्रक्रिया को आसान बनाने पर बात हुई.

एयरपोर्ट के आसपास घर बनाना हो सकता है आसान, NOC नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी
एयरपोर्ट के आसपास बना सकेंगे घर
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

वैसे तो एयरपोर्ट आसपास हो तो घर बनाने को लेकर काफी मुश्किलें होती है. एयरपोर्ट के आस-पास घर बनाने के लिए सबसे पहले अप्रूवल लेना होता है. इसके साथ ही अलग-अलग वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरनी होती है. लेकिन अब एयरपोर्ट के आस-पास घर बनाना आसान हो सकता है. क्योंकि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों के साथ बैठक कर एविएशन क्षेत्र में Ease of Doing Business बढ़ाने पर जोर दिया. खास तौर पर एयरपोर्ट के आसपास निर्माण कार्यों के लिए जरूरी No Objection Certificate (NOC) प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए 15 दिनों में सुधारों का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया.

बिल्डिंग हाइट की जानकारी पहले ही देने पर विचार

बताया जा रहा है कि सरकार ऐसे सिस्टम पर विचार कर रही है, जिसमें आवेदकों को शुरुआती चरण में ही जायज भवनों की ऊंचाई की जानकारी मिल सके. दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे शहरों में यह जानकारी आवेदन के समय ही उपलब्ध कराने और NOC जारी करने की प्रक्रिया को स्थानीय निकाय स्तर तक ले जाने के विकल्पों पर चर्चा हुई.

कम हो सकता है फिजिकल साइट वेरिफिकेशन

बैठक में एरोनॉटिकल स्टडी के लिए होने वाली फिजिकल साइट वेरिफिकेशन को कम करने पर भी विचार किया गया. फिलहाल NOCAS प्रणाली VFR संचालन के लिए हवाई अड्डों के 20 किमी और IFR संचालन के लिए 56 किमी तक के क्षेत्र को कवर करती है. इससे इन क्षेत्रों में निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी लेने की प्रक्रिया प्रभावित होती है.

यह भी पढ़ेंः 

दिल्ली का यह इलाका हो रहा है सिग्नल फ्री, 20 मिनट का सफर घटकर हो जाएगा 5 मिनट

Delhi में बढ़ी फ्री बस यात्रा की तारीख, पीएम के बर्थडे तक महिलाओं के लिए पिंक टिकट सुविधा जारी रहेगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Union Ministry Of Civil Aviation, Airport Authorities Of India, Airport Authority, Rammohan Naidu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com