Airports Authority of India: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के साथ काम करने का अच्छा चांस आपके पास है. एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. ग्रेजुएट/डिप्लोमा और आईटीआई अप्रेंटिस की नियुक्ति के नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 205 पदों पर भर्ती की जानी है. ये भर्ती उत्तरी क्षेत्र के विभिन्न हवाई अड्डों में होगा. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है. इसलिए समय रहते आवेदन फॉर्म भर दें.
पदों के बारे में जानकारी
205 पदों में ग्रेजुएट के 80, डिप्लोमा के 65 और आईटीआई के 60 पद शामिल हैं. ग्रेजुएट अप्रेंटिस के जिन 80 पदों पर नियुक्ति की जानी है, उसमें सिविल इंजीनियरिंग के 15, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 10, इलेक्ट्रॉनिक्स के 10, कंप्यूटर साइंस/आईटी के 15, एरोनॉटिकल/एयरोस्पेस/एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस के 5, आर्किटेक्चर के 5, मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल के 10 और बीसीए/बीकॉम के 10 पद शामिल हैं.
इसी तरह से डिप्लोमा अप्रेंटिस के 65 पदों में सिविल इंजीनियरिंग के 17, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 15, इलेक्ट्रॉनिक्स के 11, कंप्यूटर साइंस/आईटी के 7, एरोनॉटिकल/एयरोस्पेस/एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस के 4, आर्किटेक्चर के 5 और मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल के 6 पद शामिल हैं. आईटीआई अप्रेंटिस के 60 पदों में सीओपीए/स्टेनो के 50 और कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग के 10 पद शामिल हैं.
कैसे किया जाएगा चयन
आवेदन फॉर्म और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्टिंग किया जाएगा. जिन्हें इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस राउंड से गुजरना होगा. वहीं बात की जाए स्टाइपेंड की तो ग्रेजुएट अप्रेंटिस पोस्ट पर जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें 15,000 रुपये हर महीने दिए जाएंगे. डिप्लोमा अप्रेंटिस पोस्ट पर चुने गए उम्मीदवारों को 12,000 रुपये दिए जाएंगे. आईटीआई अप्रेंटिस पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को 9,600 रुपये प्रति महीने स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे.
ये भी पढ़ें- NTPC Recruitment 2026: 135 डिप्टी मैनेजर पदों पर निकली भर्ती, जानिए यहां योग्यता और फीस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं