विज्ञापन

बिहार कांस्टेबल परीक्षा 2026 के लिए यहां से चलेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा रूट और टाइमिंग

समस्तीपुर मंडल की ओर से बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के दिन अलग-अलग रूटों पर 8 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. यहां देखें पूरी लिस्ट-

बिहार कांस्टेबल परीक्षा 2026 के लिए यहां से चलेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा रूट और टाइमिंग
बिहार कांस्टेबल परीक्षा 2026 के लिए स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
(P.C- NDTV)

बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है. कल यानी 24 जून 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 8 परीक्षा स्पेशल (Exam Special) ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. ईस्ट सेंट्रल रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इन ट्रेनों को लेकर जानकारी शेयर की है. जानकारी के अनुसार, केवल नवादा जिले से ही करीब 7,900 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. ऐसे में रेलवे ने अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और परीक्षा के बाद सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है.

अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की खास व्यवस्था

समस्तीपुर मंडल की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार, परीक्षा के दिन अलग-अलग रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. 

यहां देखें लिस्ट- 
कहां सेकहां तकप्रस्थान का समयप्रमुख ठहराव
सुपौलपाटलिपुत्रदोपहर 2:15 बजेसहरसा, मानसी, बेगूसराय, बरौनी और हाजीपुर
बेतियापटनादोपहर 2:15 बजेबापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और पाटलिपुत्र
पूर्णिया कोर्टपाटलिपुत्रदोपहर 2:30 बजेसहरसा, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी और हाजीपुर
मधुबनीभभुआ रोडदोपहर 2:30 बजेदरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा और सासाराम
मधुबनीगयादोपहर 1:30 बजेदरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा और पटना
मुजफ्फरपुरपाटलिपुत्रदोपहर 2:30 बजेहाजीपुर और सोनपुर
समस्तीपुरपाटलिपुत्रदोपहर 2:15 बजेमुजफ्फरपुर और हाजीपुर
दरभंगापाटलिपुत्रदोपहर 2:30 बजेसमस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर

ऐसे में रेलवे की यह खास व्यवस्था परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है. जिन उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र पटना, पाटलिपुत्र, दानापुर या आसपास के क्षेत्रों में है, वे इन स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में बढ़ सकती है वाहन नंबर रजिस्ट्रेशन फीस, जानिए किस सीरीज के लिए देने होंगे कितने पैसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com