Bharat Taxi App Complete Guide: भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय ने देश का पहला सहकारी राइड-हेलिंग ऐप Bharat Taxi App लॉन्च कर दिया है. ये ऐप Sahakar Taxi Cooperative Ltd. द्वारा चलाया जा रहा है. अभी तक ये दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चल रहा था, लेकिन आज यानी 5 फरवरी 2026 को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इसे पूरे देश के लिए लॉन्च कर दिया गया है.
Aadhaar Card में अपनी फोटो कैसे बदलें? यहां जान लें सबसे आसान तरीका
Bharat Taxi App क्या है?
Bharat Taxi App एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो पूरी तरह सहकारी मॉडल पर आधारित है. यानी इस ऐप को चलाने वाले खुद ड्राइवर हैं. इसमें कैब, ऑटो और बाइक टैक्सी की सुविधा मिलती है. सरकार का लक्ष्य है कि यात्रियों और ड्राइवरों दोनों को ज्यादा फायदा मिले और बीच में कोई भारी कमीशन न कटे.
ड्राइवर को मिलेगी पूरी कमाईइस ऐप की सबसे बड़ी खासियत जीरो कमीशन मॉडल है. यहां ड्राइवर को अपनी राइड की पूरी कमाई मिलती है. न तो सर्ज प्राइसिंग है और न ही कोई छिपा हुआ चार्ज. किराया फिक्स और पारदर्शी रहता है, जिससे यात्रियों को भी भरोसा मिलता है.
Ola, Uber से कितना अलग?प्राइवेट टैक्सी ऐप्स में जहां 20-30% तक कमीशन कटता है, वहीं Bharat Taxi में शुरुआत में कोई कमीशन नहीं लिया जा रहा. पीक टाइम में किराया अचानक नहीं बढ़ता. साथ ही ड्राइवरों को 5 लाख रुपये का एक्सीडेंट इंश्योरेंस और फैमिली हेल्थ कवर भी दिया जाएगा.
Bharat Taxi App में ड्राइवर कैसे बनें?भारत टैक्सी में ड्राइवर बनना बेहद आसान है. इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे. जैसे-
ऐप डाउनलोड करेंसबसे पहले Play Store या App Store से 'Bharat Taxi Driver' ऐप डाउनलोड करें.
रजिस्ट्रेशन करेंऐप में अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरिफिकेशन करें.
डिटेल्स भरेंनाम, ईमेल, वाहन की जानकारी, ड्राइविंग लाइसेंस, RC और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
वेरिफिकेशनइतना करने के बाद DigiLocker और पुलिस वेरिफिकेशन के जरिए आपकी प्रोफाइल चेक की जाएगी.
एक्टिवेशनअप्रूवल मिलने के बाद आप राइड लेना शुरू कर सकते हैं.
महिलाओं के लिए कितना सुरक्षित?Bharat Taxi महिलाओं की सुरक्षा पर भी खास ध्यान देता है. इसमें Bike Didi प्रोग्राम, महिला यात्रियों के लिए महिला ड्राइवर का ऑप्शन, SOS बटन, लाइव ट्रैकिंग और पुलिस से डायरेक्ट कनेक्शन जैसी सुविधाएं दी गई हैं. सभी ड्राइवर पुलिस वेरिफाइड होते हैं.
Bharat Taxi App कैसे यूज करें?अगर आप राइड के लिए इस ऐप को इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो सबसे पहले ऐप डाउनलोड करें, मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें, पिकअप और ड्रॉप लोकेशन डालें, कैब/ऑटो/बाइक चुनें और किराया देखकर राइड कन्फर्म करें. इतना करते ही आपकी राइड बुक हो जाएगी.
यानी Bharat Taxi App ड्राइवरों और यात्रियों दोनों के लिए एक भरोसेमंद और सुरक्षित ऑप्शन हो सकता है. अगर आप भी इसमें बतौर ड्राइवर काम करना चाहते हैं, तो आज से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. ऐप के माध्यम से रोज 10,000+ राइड्स हो रही हैं और अबतक 3 लाख+ ड्राइवर रजिस्टर्ड हो चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं