विज्ञापन

'ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी मारे गए...', इजरायल के इस दावे में कितनी सच्चाई?

इजरायल के रक्षा मंत्री ने मंगलवार को दावा किया है कि उनकी सेना ने रात भर किए गए हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी को मार गिराया है. हालांकि ईरान की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है.

'ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी मारे गए...', इजरायल के इस दावे में कितनी सच्चाई?
  • इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया कि ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं
  • इजरायली सेना ने लारीजानी और बासिज मिलिशिया के प्रमुख को निशाना बनाकर हवाई हमले किए थे, जिसकी पुष्टि की गई
  • ईरान की ओर से लारीजानी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, उनका हस्तलिखित नोट सोशल मीडिया पर साझा किया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
तेल अवीव:

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं. हालांकि उनके इस दावे की ईरान की ओर से पुष्टि नहीं हुई है. सेना ने लारीजानी का लिखा एक नोट जरूर जारी किया है.
इससे पहले इजरायली सेना (आईडीएफ) ने पुष्टि की थी कि उसने लारिजानी को निशाना बनाया था. लारीजानी ने लंबे समय तक ईरान के कई ऊंचे पदों पर काम किया है.

प्रमुख इजरायली दैनिक, 'द टाइम्स ऑफ इजरायल' के अनुसार, इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने मंगलवार को कहा कि इजरायली सेना ने रात भर चले हवाई हमलों में ईरान के सुरक्षा प्रमुख और उसकी बासिज मिलिशिया के प्रमुख को मार गिराया है. काट्ज ने एक बयान में कहा कि उन्हें सेना ने सूचित किया कि ईरान के सुरक्षा प्रमुख, अली लारीजानी, मारे गए हैं.

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी एक बयान में कहा, "आज सुबह हमने अली लारीजानी को मार गिराया. उनके साथ हमने बासिज के कमांडर को भी मार गिराया - ये उन गैंग के सहायक हैं जो तेहरान और अन्य ईरानी शहरों की सड़कों पर जनता को आतंकित कर रहे हैं."
Latest and Breaking News on NDTV

नेतन्याहू ने कहा, “हम इस शासन को कमजोर कर रहे हैं ताकि ईरानी जनता को इसे उखाड़ फेंकने का मौका मिल सके. यह सब एक साथ नहीं होगा और न ही आसानी से होगा. लेकिन अगर हम दृढ़ रहे, तो हम उन्हें अपना भाग्य अपने हाथों में लेने का मौका देंगे.”

वहीं ईरान राजवंश के निर्वासित सदस्य और राजनीतिक कार्यकर्ता रजा पहलवी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "अली लारीजानी, गुलामरेजा सुलेमानी और ईरान के सर्वश्रेष्ठ सपूतों के निर्मम नरसंहार के कई अन्य कुख्यात कमांडरों और अपराधियों को उनके कर्मों का फल मिल गया है. ईश्वर करे कि यह महान राष्ट्र ईरान के गहरे घावों और सिंह-सूर्य क्रांति के अमर नायकों के परिवारों के घायल दिलों पर मरहम का काम करे. विनाश के रखवालों को मैं चेतावनी देता हूं: अपने हथियार डाल दो. ईरान अमर रहे!"

Latest and Breaking News on NDTV

इस बीच, लारीजानी का एक हस्तलिखित नोट उनके एक्स अकाउंट से प्रसारित हुआ है. इसमें अमेरिका के हमले में मारे गए ईरानी नाविकों को श्रद्धांजलि दी गई है. यह नोट ईरानी सरकारी मीडिया से जुड़े विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर किया गया है.

हालांकि इजरायल के दावे की ईरान की ओर से किसी ने पुष्टि नहीं की है. लेकिन ऐसा सच होता है तो लारीजानी 28 फरवरी को इजरायल-अमेरिका एयर स्ट्राइक के पहले दिन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के बाद मारे जाने वाले ईरान के सबसे वरिष्ठ अधिकारी होंगे.

वहीं, रॉयटर्स ने चार इजरायली अधिकारियों से बातचीत के आधार पर कहा कि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह मारे गए हैं या घायल हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि लारीजानी उन लक्ष्यों में से एक थे, जिन्हें इजरायली सेना ने मंगलवार रात पूरे ईरान में किए गए हमलों में निशाने पर लिया था.
Latest and Breaking News on NDTV

परमाणु वार्ताकार रह चुके लारीजानी खामेनेई के करीबी माने जाते हैं, उन्हें शुक्रवार को तेहरान में 'कुद्स दिवस' की रैलियों में हिस्सा लेते हुए देखा गया था. इस बीच आईडीएफ ने ये भी बताया कि इन हमलों में 'बसीज प्रतिरोध बल' के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी और बसीज के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मारे गए हैं.

28 फरवरी को इजरायल द्वारा किए गए पहले हमले में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद, लारीजानी प्रभावी रूप से ईरान के युद्ध प्रबंधन के प्रभारी बन गए हैं. यह युद्ध अब अठारहवें दिन में है.

इसे भी पढ़ें: जनाजा को देख सब झुका देते हैं सिर, बच्चों के भी हैं रोल मॉडल... IRGC ने ईरानियों के दिल में कैसे में बनाई जगह

इसे भी पढ़ें: मौत की अफवाहों के बीच इजरायली PM नेतन्याहू ने ईरान के लोगों को दी नवरोज की शुभकामनाएं, भेजा वीडियो संदेश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com