विज्ञापन

बैंक अकाउंट किराए पर देकर देख रहे हैं करोड़पति बनने का सपना? तो पहले पढ़ लें RBI की ये सलाह

क्या कोई आपको अपने बैंक खाते का उपयोग करने के बदले घर बैठे आसानी से पैसे कमाने का ऑफर दे रहा है? जानिए इस संबंध में RBI ने क्या जारी की है चेतावनी और अपने खाते को सुरक्षित रखने की जरूरी टिप्स.

बैंक अकाउंट किराए पर देकर देख रहे हैं करोड़पति बनने का सपना? तो पहले पढ़ लें RBI की ये सलाह
बैंक खाता किराए पर देकर आसानी से पैसे कमाने का झांसा? सावधान! जेल भेज सकता है यह लालच, जानें कैसे बचें
NDTV

Money Mule Meaning In Hindi: आज के डिजिटल दौर में साइबर अपराधी ठगी करने के नए-नए और हैरान कर देने वाले हथकंडे अपना रहे हैं. सोशल मीडिया, टेलीग्राम या व्हाट्सएप पर अक्सर बिना मेहनत घर बैठे 2,000 से 5,000 रुपये रोज कमाए जैसे मैसेज आते हैं.

इसमें आपसे बस इतना कहा जाता है कि आपको अपने बैंक खाते में कुछ पैसे मंगा कर किसी दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर करने हैं और इसके बदले में आपको एक तय कमीशन दिया जाएगा. यदि आप भी इस लालच में आ रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! देशभर में साइबर क्रिमिनल्स के बढ़ते जाल के बीच आरबीआई ने लोगों को आगाह किया है कि ऐसा भूल कर भी न करें. वरना आप एक Money Mule के रूप में गंभीर कानूनी मुसीबत में पड़ सकते हैं और जाल भी जा सकते हैं. 

क्या होता है Money Mule

सरल शब्दों में कहें तो, Money Mule यानी अवैध धन वाहक वह व्यक्ति होता है, जो किसी साइबर अपराधी या ठग की ओर से अवैध या गैरकानूनी तरीके से कमाए गए पैसे को अपने बैंक खाते के माध्यम से ट्रांसफर करता है या एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाता है. दरअसल, साइबर अपराधी ऑनलाइन साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट या लॉटरी स्कैम से लूटा गया पैसा सीधे अपने असली खातों में नहीं मंगाते. जांच एजेंसियों से बचने के लिए वे आम लोगों के बैंक खातों को कमीशन का लालच देकर किराए पर लेते हैं या इस्तेमाल करते हैं.

हो सकती है बड़ी कानूनी 

भले ही आपको इस बात की जानकारी न हो कि वह पैसा फ्रॉड का है, लेकिन कानून की नजर में आपके बैंक खाते का इस्तेमाल वित्तीय अपराध के लिए हुआ है. ऐसे मामलों में पुलिस और जांच एजेंसियां खाताधारक को ही मुख्य आरोपी या सहआरोपी मानती हैं, जिससे आपका बैंक खाता फ्रीज हो सकता है और आपको जेल भी हो सकती है. याद रखें, थोड़े से पैसों का लालच आपकी पूरी जिंदगी की गाढ़ी कमाई और प्रतिष्ठा को दांव पर लगा सकता है. 

इन 3 बातों का रखें खास ध्यान

अपनी मेहनत की कमाई और अपनी आजादी की सुरक्षा आपके हाथों में है. लिहाजा, साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए अपने बैंक खाते के इस्तेमाल को लेकर ये 3 नियम गांठ बांध लें. किसी भी अनजान या परिचित व्यक्ति को किसी अन्य का पैसा मंगाने या भेजने के लिए अपने बैंक खाते का इस्तेमाल करने की इजाजत बिल्कुल भी न दें. याद रखें कि कोई भी कंपनी या व्यक्ति बिना किसी ठोस काम के केवल अकाउंट इस्तेमाल करने के बदले फ्री में पैसे नहीं देता. ऐसे में अपने बैंक खाते की जानकारी, इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड, एटीएम पिन या ओटीपी कभी भी किसी के साथ शेयर न करें.

यह भी पढ़ें- देश में 16.5 करोड़ गाड़ियों का बीमा नहीं! आपकी कार या बाइक का कभी भी कट सकता है चालान, काम आएगा ये ज्ञान

 साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत करें शिकायत 

अगर जाने अनजाने में आपने किसी ऐसे संदिग्ध लेन-देन के लिए अपना खाता शेयर कर दिया है या आपके साथ कोई वित्तीय धोखाधड़ी हो गई है, तो बिना वक्त गंवाए तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराएं. इसके अलावा, गृह मंत्रालय के आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करें. साथ ही तुरंत अपने बैंक की नजदीकी शाखा या कस्टमर केयर से संपर्क करके अपने खाते और एटीएम कार्ड या यूपीआई को ब्लॉक करवाएं.

यह भी पढ़ें- 50 और 100 रुपये के नकली नोटों से सावधान, RBI के इस ट्रिक से तुरंत करें पहचान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cyber Crime, Cyber Security, Financial Fraud, Money Mule, Banking Safety
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com