विज्ञापन

Success Story: UPSC नहीं हुआ क्रैक तो CAT पर किया फोकस, एग्जाम पास कर IIM में लिया दाखिला

Success Story: विवेकानंद पासम का सपना UPSC एग्जाम क्रैक करने का था. लेकिन तीन प्रयासों के बाद भी वो असफल रहे. सही समय पर उन्होंने अपना रास्ता बदला और आज IIM अहमदाबाद से पढ़ाई कर जीवन को नई दिशा दे रहे हैं.

Success Story: UPSC नहीं हुआ क्रैक तो CAT पर किया फोकस, एग्जाम पास कर IIM में लिया दाखिला
CAT पर किया फोकस, महज 45 दिनों में की पेपर की तैयारी.

IIT हैदराबाद के एक पूर्व छात्र विवेकानंद पासम ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी पर फोकस करने की जगह UPSC की तैयारी कर सरकारी जॉब पाने का सपना देखा. IIT हैदराबाद से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें  Amazon से नौकरी का ऑफर भी आया. लेकिन उनका सपना UPSC एग्जाम क्रैक करने का था. इसलिए लाखों का पैकेज ठुकराकर वो सरकारी नौकरी की तैयारी में जुट गए. लेकिन जैसा उन्होंने सोचा था, वैसे कुछ हुआ नहीं. लगभग चार साल तक विवेकानंद पासम ने UPSC की तैयारी की. लेकिन कामयाब नहीं हो सके. LinkedIn पर अपने संघर्ष के बारे में लिखे हुए उन्होंने बताया कि "छह महीने पहले, जब मैंने B-स्कूल इंटरव्यू की तैयारी शुरू की थी, तो मुझे सच में लगता था कि टॉप IIM में एडमिशन पाना मेरे बस की बात नहीं है." 

नामुमकिन सपने को किया पूरा

UPSC एग्जाम में असफलता मिलने के बाद विवेकानंद पासम ने मैनेजमेंट की पढ़ाई करने का फैसला किया. CAT 2025 की तैयारी की. लगभग 45 में उन्होंने तैयार की और आसानी से 99.92 परसेंटाइल हासिल कर लिए. साथ ही उन्होंने IIM अहमदाबाद में दाखिला मिल गया.

विवेकानंद पासम ने एक पोस्ट में लिखा, "UPSC की तैयारी की वजह से मेरे करियर में 3.5 साल का गैप आया था. कई बार असफलता मिली. कॉर्पोरेट में काम का बहुत कम अनुभव और GEM (जनरल इंजीनियरिंग मेल) कैंडिडेट होने के कारण, सब कुछ मेरे खिलाफ लग रहा था. कई लोगों ने मुझसे कहा कि मेरे प्रोफाइल वाले व्यक्ति के लिए IIM में एडमिशन पाना लगभग नामुमकिन होगा. और सच कहूं तो, उनके पास ऐसा सोचने की वाजिब वजहें भी थीं".

विवेकानंद पासम ने अपने अगले दो सालों को अपनी हिम्मत, विनम्रता और लगन की परीक्षा बताया है. विवेकानंद पासम ने सही समय में अपनी दिशा को बदलकर एक नया रास्ता अब चुना है. उनका सफर दिखाता है कि कैसे मुश्किलों या नाकामियों से करियर की नई राहें खुल सकती हैं. एक चीज में नाकामी मिलने का मतलब ये नहीं कि आप जीवन में कुछ नहीं कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं का उठाएं लाभ, स्कूल से लेकर कॉलेज तक पढ़ाई फ्री, NSP पर जाकर करें आवेदन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Success Story, UPSC Success Story, IIM Jobs, UPSC Success Story After Failures
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com