विज्ञापन

Smart Meter : घर में लगवाने जा रहे हैं स्‍मार्ट मीटर तो हर उपभोक्‍ता को पता होने चाह‍िए ये 4 फायदे

Smart meter benefits : स्मार्ट मीटर बिजली व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह न केवल उपभोक्ताओं को सही बिल देता है, बल्कि बिजली की खपत पर बेहतर कंट्रोल और सुविधा भी प्रदान करता है.

Smart Meter : घर में लगवाने जा रहे हैं स्‍मार्ट मीटर तो हर उपभोक्‍ता को पता होने चाह‍िए ये 4 फायदे
स्मार्ट मीटर से बिजली विभाग को पावर कट या तकनीकी खराबी की जानकारी तुरंत मिल जाती है.

Smart meter benefits : भारत के कई राज्यों में फिलहाल पुराने बिजली मीटरों को हटाकर नए डिजिटल मीटर लगाए जा रहे हैं. इन्हें स्मार्ट मीटर कहा जाता है. यह टेक्नोलॉजी बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिलिंग को आसान, पारदर्शी और सटीक बनाने के मकसद से लाई जा रही है. अगर आपके घर में भी यह मीटर लगने वाला है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि यह आपके लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है. स्मार्ट मीटर एक डिजिटल डिवाइस है, जो इंटरनेट के जरिए बिजली विभाग से जुड़ा रहता है और रियल टाइम में डेटा भेजता है. आइए एक नजर डालते हैं इसके फायदों पर - 

सटीक बिलिंग और गलतियों से छुटकारा

स्मार्ट मीटर लगने के बाद मीटर रीडर के घर आने की जरूरत खत्म हो जाएगी. क्योंकि यह खुद ही बिजली विभाग को रीडिंग भेज देता है. पुराने मीटरों में बिलिंग या रीडिंग में गलतियां होने की समस्या आम थी, लेकिन स्मार्ट मीटर से यह समस्या लगभग खत्म हो जाएगी. उपभोक्ता केवल उतनी ही बिजली का भुगतान करेगा, जितनी उसने इस्तेमाल की है.

टोल प्लाजा पर अब नहीं रुकेंगी गाड़ियां! देश में पहली बार शुरू हुआ बैरियर-लेस फ्री फ्लो टोल सिस्टम

मोबाइल ऐप से पूरी निगरानी

स्मार्ट मीटर की मदद से उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन पर बिजली की खपत देख सकता है. इससे यह भी पता चल सकता है कि किस समय और कौन-सा उपकरण ज्यादा बिजली खर्च कर रहा है. इससे लोग गैर-जरूरी उपकरण बंद करके बिजली बचा सकते हैं. कुछ सिस्टम में ज्यादा खपत होने पर नोटिफिकेशन भी भेजा जाता है.

प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों सुविधा

स्मार्ट मीटर में प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ऑप्शंस मिलते हैं. प्रीपेड सुविधा में उपभोक्ता पहले पैसे डालकर बिजली का इस्तेमाल करता है. यह लगभग मोबाइल रिचार्ज जैसा होता है. इससे बजट कंट्रोल में रहता है. बैलेंस खत्म होने से पहले अलर्ट मिल जाता है, जिससे अचानक बिजली कटने की समस्या नहीं होती.

बेहतर सर्विस और तेज समाधान

स्मार्ट मीटर से बिजली विभाग को पावर कट या तकनीकी खराबी की जानकारी तुरंत मिल जाती है, जिससे समस्या का समाधान तेजी से होता है. यह मीटर वोल्टेज उतार-चढ़ाव पर भी नजर रखता है, जिससे घर के इलेक्ट्रॉनिक सामानों को नुकसान से बचाया जा सकता है. इसके साथ ही बिलिंग से जुड़ी शिकायतें भी डिजिटल तरीके से जल्दी हल की जा सकती हैं.

स्मार्ट मीटर बिजली व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह न केवल उपभोक्ताओं को सटीक बिल देता है, बल्कि बिजली की खपत पर बेहतर कंट्रोल और सुविधा भी प्रदान करता है.

लेखक के बारे में
img
अनु चौहान
News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smart Meter, Smart Meter Benefits, Utility
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com