विज्ञापन

20 जून को आएंगे PM-Kisan Yojana के 2000 रुपये, पुराना नंबर इस तरह बदलें, तभी मिलेगी योजना की हर अपडेट

20 जून को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Samman Nidhi Yojana) की 23वीं किस्त जारी की जाएगी. ऐसे में अगर पोर्टल पर आपका पुराना नंबर दर्ज है, तो आइए जानते हैं इसे बदलने का आसान तरीका-

20 जून को आएंगे PM-Kisan Yojana के 2000 रुपये, पुराना नंबर इस तरह बदलें, तभी मिलेगी योजना की हर अपडेट
PM-Kisan Yojana: मोबाइल नंबर बदल गया है? ऐसे करें अपडेट, मिलते रहेंगे किस्त के अपडेट
(P.C- NDTV)

देश के करोड़ों किसानों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है. बता दें कि कल यानी 20 जून को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Samman Nidhi Yojana) की 23वीं किस्त जारी की जाएगी. इसके  तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये की राशि सीधे भेजी जाएगी. ऐसे में किसानों के लिए यह जरूरी है कि पीएम किसान पोर्टल पर उनकी सभी जानकारी सही और अपडेट हो. खासकर अगर पोर्टल पर आपका पुराना नंबर दर्ज है, तो आपको योजना से जुड़ी जानकारी, किस्त से जुड़े अपडेट या अन्य जरूरी सूचनाएं समय पर नहीं मिल पाएंगी. अच्छी बात यह है कि अब किसान घर बैठे अपना मोबाइल नंबर भी अपडेट कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका स्टेप-बाय-स्टेप तरीका- 

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. अब तक 22 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार है, जो 20 जून को जारी की जाएगी.

मोबाइल नंबर अपडेट करना क्यों जरूरी है?

पीएम किसान योजना में दर्ज मोबाइल नंबर किसानों के लिए बहुत जरूरी होता है. इसी नंबर पर ओटीपी (OTP), किस्त से जुड़ी जानकारी और अन्य जरूरी अपडेट भेजी जाती हैं. ऐसे में अगर आपका पुराना नंबर बंद हो गया है या बदल गया है, तो उसे जल्द से जल्द अपडेट कर लेना चाहिए.

घर बैठे ऐसे बदलें मोबाइल नंबर
  • इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/)  पर जाएं.
  • यहां होम पेज पर दिखाई देने वाले Farmer's Corner सेक्शन में जाएं.
  • 'Update Self Registration' के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद नया मोबाइल नंबर डालें और OTP के जरिए उसे सत्यापित करें.
  • सारी जानकारी जांचने के बाद Submit बटन पर क्लिक कर दें.

इतना करते ही योजना से जुड़ी सभी सूचनाएं और किस्त संबंधी अपडेट आपको समय पर मिलते रहेंगे, साथ ही आपको भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- 2 AC चलने के बाद भी बिल आया जीरो, PM Surya Ghar Yojana से बदली तस्वीर, जानिए कितनी मिलेगी सब्सिडी और कैसे करें आवेदन

लेखक के बारे में
img
श्रेया त्‍यागी
सीनियर सब एडिटर
श्रेया त्यागी पिछले 5+ वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट और यूटिलिटी जैसे विषयों पर लिखते हुए उन्हो... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Kisan, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com