विज्ञापन

किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने 4 राज्यों में MSP खरीद को दी मंजूरी, यूपी को मिला बड़ा तोहफा

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ सुनिश्चित करने और बाजार में कीमतों के दबाव से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने चार राज्यों में दालों और तिलहनों की बड़े पैमाने पर एमएसपी पर खरीद को मंजूरी दी है.

किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने 4 राज्यों में MSP खरीद को दी मंजूरी, यूपी को मिला बड़ा तोहफा
दाल और तिलहन किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: 4 राज्यों में MSP पर होगी रिकॉर्ड खरीद
(P.C- IANS)

किसानों के लिए एक अच्छी खबर है. केंद्र सरकार ने चार राज्यों में दालों और तिलहनों की बड़े पैमाने पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद को मंजूरी दी है. यह खरीद मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत की जाएगी.  सरकार का कहना है कि इससे किसानों को बाजार में कम कीमत पर फसल बेचने की मजबूरी नहीं होगी और उन्हें MSP का पूरा लाभ मिलेगा.

किन राज्यों में होगी खरीद?

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक, यह खरीद-

  • उत्तर प्रदेश
  • गुजरात
  • तमिलनाडु और
  • हरियाणा में की जाएगी
उत्तर प्रदेश को मिला सबसे बड़ा लाभ

इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा उत्तर प्रदेश के किसानों को मिलेगा. सरकार ने 'ग्रीष्मकालीन 2026' सीजन के लिए राज्य में 48,298 मीट्रिक टन मूंग, 97,970 मीट्रिक टन उड़द और 41,718 मीट्रिक टन मूंगफली की खरीद को मंजूरी दी है. इन तीनों फसलों की खरीद का कुल MSP मूल्य 1,490 करोड़ रुपये से अधिक है. मंत्री के अनुसार, इस फैसले से दाल और तिलहन उगाने वाले किसानों को अपनी फसल बेचने में आसानी होगी और उन्हें बेहतर कीमत मिल सकेगी.

गुजरात के मूंग किसानों को भी राहत

सरकार ने गुजरात में ग्रीष्मकालीन 2026 सीजन के लिए 18,250 मीट्रिक टन मूंग की MSP पर खरीद को मंजूरी दी है. इस खरीद का कुल MSP मूल्य 160 करोड़ रुपये से अधिक होगा. इससे राज्य के मूंग किसानों को बाजार में बेहतर दाम मिलने में मदद मिलेगी.

तमिलनाडु में बढ़ाई गई खरीद सीमा

तमिलनाडु के लिए मंत्री ने रबी विपणन सत्र 2025-26 के तहत मूंग की खरीद सीमा 885 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 990 मीट्रिक टन कर दी है. यानी अब अतिरिक्त 105 मीट्रिक टन मूंग की खरीद की जाएगी. इस खरीद का कुल MSP मूल्य 8.68 करोड़ रुपये है, जिससे राज्य के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा.

हरियाणा में भी होगी मूंग की खरीद

हरियाणा के लिए ग्रीष्मकालीन 2026 सीजन में 2,115 मीट्रिक टन मूंग की MSP पर खरीद को मंजूरी दी गई है. इस खरीद का कुल MSP मूल्य 18 करोड़ रुपये से अधिक होगा.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि इससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा और उन्हें बाजार में कम दाम पर फसल बेचने की मजबूरी नहीं होगी.

यह भी पढ़ें- 2 AC चलने के बाद भी बिल आया जीरो, PM Surya Ghar Yojana से बदली तस्वीर, जानिए कितनी मिलेगी सब्सिडी और कैसे करें आवेदन
 

लेखक के बारे में
img
आईएएनएस
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MSP, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com