Bank Holiday On 17 August: आज नाग पंचमी (Nag Panchami 2026) का त्योहार है. ऐसे में बहुत से लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या नाग पंचमी के मौके पर बैंकों में भी छुट्टी(Nag Panchami Holiday)है? अगर आज बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो कहीं ब्रांच बंद तो नहीं मिलेगी? नाग पंचमी की वजह से बैंक हॉलिडे है या आज सामान्य रूप से बैंकों में कामकाज होगा, इसे लेकर लोगों में काफी असमंजस है.
अगर आप भी आज बैंक जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि 17 अगस्त 2026 को बैंक खुले हैं या बंद (Bank open or closed Today) और इस हफ्ते 17 से 23 अगस्त के बीच किस दिन और कहां बैंक बंद रहने वाले हैं.
आज 17 अगस्त को बैंक खुला है या बंद?
17 अगस्त 2026, सोमवार को देशभर में बैंकों के लिए कोई छुट्टी नहीं दी गई है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की अगस्त 2026 की हॉलिडे लिस्ट (RBI Holiday List) के मुताबिक आज बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे. यानी अगर आपको बैंक की ब्रांच में जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो आज जा सकते हैं.
हालांकि, बैंक की छुट्टियां राज्य और क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए किसी खास राज्य या शहर में स्थानीय अवकाश होने पर ब्रांच बंद हो सकती है. लेकिन नाग पंचमी के कारण 17 अगस्त को देशभर में बैंक बंद (Nag Panchami Holiday on 17 august 2026) नहीं हैं.
17 से 23 अगस्त के बीच कब-कब बैंक बंद रहेंगे?
RBI हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक इस हफ्ते अगली बैंक छुट्टी 19 अगस्त को होगी. इसके बाद महीने का चौथा शनिवार और रविवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे.
- 19 अगस्त, बुधवार: अगरतला में बैंक बंद रहेंगे. इस दिन महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के कारण बैंक अवकाश रहेगा.
- 22 अगस्त, शनिवार: देशभर के बैंक बंद रहेंगे. 22 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए सभी बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी.
- 23 अगस्त, रविवार: देशभर में बैंक बंद रहेंगे. रविवार को बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी होती है.
इस हिसाब से 17 अगस्त, 18 अगस्त, 20 अगस्त और 21 अगस्त को देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.
अगर ब्रांच बंद है तो क्या ऑनलाइन बैंकिंग चलेगी?
बैंक की ब्रांच बंद होने के बावजूद ज्यादातर डिजिटल बैंकिग सर्विस उपलब्ध रहती हैं. आप इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइवल बैंकिंग, UPI और ATM के जरिए पेमेंट, पैसे ट्रांसफर करने और दूसरे बैंकिंग काम कर सकते हैं.
बैंक की छुट्टी के दौरान NEFT और RTGS की सुविधा भी उपलब्ध रहती है. यानी ब्रांच हॉलिडे होने का मतलब यह नहीं है कि आपकी सभी डिजिटल बैंकिग सर्विस भी बंद हो जाएंगी. ये आप आराम से जारी रख सकते हैं.
बैंक जाने से पहले जरूर देखें हॉलिडे लिस्ट
अगर आपको किसी खास ब्रांच में जाकर काम करना है, तो जाने से पहले अपने राज्य और शहर के हिसाब से RBI की हॉलिडे जरूर चेक कर लें. इससे आपको पता रहेगा कि आपके इलाके में उस दिन बैंक खुला है या नहीं और बेवजह ब्रांच जाने में आपका समय खराब नहीं होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं