विज्ञापन

Bank Holidays In October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए महालया, दशहरा, करवा चौथ पर कहां-कहां छुट्टियां

Bank Holiday October 2026: अक्टूबर में त्योहारों और नियमित छुट्टियों के चलते अलग-अलग राज्‍यों में बैंक 16 दिन बंद रहेंगे. महालया, दुर्गा पूजा, करवा चौथ समेत अलग-अलग अवसरों पर कब-कब छुट्टियां रहेंगी, यहां पूरी लिस्ट देखें.

Bank Holidays In October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए महालया, दशहरा, करवा चौथ पर कहां-कहां छुट्टियां
Bank Holiday List: दशहरा से करवा चौथ तक बैंक की छुट्टियां, देखें आपके शहर में कब बंद रहेगी ब्रांच
Source: NDTV Graphics/Canva

RBI Bank Holiday List October 2026: अक्टूबर से फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो रही है और ये महीना पर्व-त्योहारों और खास दिवसों से भरा रहने वाला है. गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा, दुर्गा पूजा और करवा चौथ जैसे कई बड़े त्योहार इस महीने पड़ रहे हैं. ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो छुट्टियों की लिस्ट पहले देख लेना जरूरी है.

RBI की हॉलिडे लिस्‍ट के मुताबिक, अक्टूबर में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियों के अलावा कई राज्यों में स्थानीय और क्षेत्रीय त्योहारों के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. अलग-अलग राज्यों और शहरों को मिलाकर अक्टूबर में कुल 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.

अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा छुट्टियां

अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में बैंक की छुट्टियां ज्यादा रहेंगी. 19 अक्टूबर को दशहरा और दुर्गा पूजा के कारण अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची और शिलॉन्ग समेत कई जगह बैंक बंद रहेंगे.

20 अक्टूबर को गंगटोक और इंफाल में छुट्टी रहेगी. वहीं 21 अक्टूबर को अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

सिक्किम के गंगटोक में दुर्गा पूजा के चलते 22 और 23 अक्टूबर को भी बैंक छुट्टी रहेगी. हालांकि, बैंक की छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें : बैंककर्मियों के लिए बड़ी खबर, फाइव-डे बैंकिंग पर बनी हाई-लेवल कमेटी, जानें IBA और यूनियन से कौन-कौन शामिल

यह भी पढ़ें : संडे को खुले बैंक और सरकार की जेब को लग गया पूरे डेढ़ सौ करोड़ का झटका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Holiday In October, Bank Holiday List 2026, RBI Bank Holiday List, Durga Puja Holidays, Dussehra Date And Time
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com