अगर आप आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के पात्र लाभार्थी हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. अब आपको अस्पताल में ओपीडी (OPD) अपॉइंटमेंट लेने के लिए लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आयुष्मान संपर्क की मदद से लाभार्थी घर बैठे योजना से जुड़े अस्पतालों में अपना OPD अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-
घर बैठे बुक कर सकेंगे OPD अपॉइंटमेंट
इसे लेकर AB-PMJAY-UP के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी शेयर की गई है. दी गई जानकारी के मुताबिक, योजना के तहत पात्र लाभार्थी सिर्फ 1800-1800-4444 पर कॉल करके आसानी से अपना OPD अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं.
ऐसे बुक करें OPD अपॉइंटमेंटअगर आप योजना के लाभार्थी हैं, तो सबसे पहले 1800-1800-4444 पर कॉल करें. इसके बाद जरूरी जानकारी देने पर आपको योजना से जुड़े (Empanelled) अस्पताल में OPD अपॉइंटमेंट बुक करने की सुविधा मिलेगी. इससे अस्पताल पहुंचने के बाद लंबी कतार में इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी और इलाज का प्रोसेस भी आसान हो जाएगा.
क्या है आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना?With Ayushman Sampark, PMJAY beneficiaries can book their OPD appointment at empanelled hospitals and skip the long queues.
— PMJAY-UP (Ayushman Uttar Pradesh) (@PmjayP) July 6, 2026
📷To book an appointment dial 📷1800-1800-4444#healthcare #ayushmanbharatyojana #ayushmancard #pmjay #helplinenumber #tolfreenumber pic.twitter.com/Yjx62oSY33
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) केंद्र सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य योजना है. इसे 23 सितंबर 2018 को शुरू किया गया था. इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. इसके तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है.
योजना में अस्पताल में भर्ती होने का खर्च, डॉक्टर की सलाह, चेकअप, दवाइयां, सर्जरी, आईसीयू, इम्प्लांट, रहने और खाने का खर्च भी शामिल होता है. इसके अलावा अस्पताल में भर्ती होने से पहले के 3 दिन और छुट्टी मिलने के बाद 15 दिन तक के जरूरी इलाज का खर्च भी योजना के दायरे में आता है. पहले से मौजूद बीमारियां भी पहले दिन से कवर होती हैं. परिवार के सदस्यों की संख्या या उम्र की कोई सीमा नहीं है.
ऐसे में अगर आप भी योजना के पात्र लाभार्थी हैं, तो अस्पताल जाने से पहले 1800-1800-4444 पर कॉल करके अपना OPD अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं. इससे आपका समय बचेगा और इलाज का प्रोसेस पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 12 जुलाई को लगेगी स्पेशल लोक अदालत, जानें टाइम और कैसे डाउनलोड करें चालान स्लिप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं