विज्ञापन

'20 मिनट तक रोई, फिर खुद को संभाला' जॉब से निकाले जाने के बाद ऑफिस के बाहर लड़की ने बनाया वीडियो, इंटरनेट पर छलका लोगों का दर्द

हाल ही में एक लड़की ने ऑफिस से निकाले जाने के बाद बिल्डिंग के ठीक बाहर खड़े होकर अपना इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. 20 से 25 मिनट तक रोने के बाद उसने अपना दर्द बयां किया, जिसे देखकर इंटरनेट पर लोग इमोशनल हो गए.

'20 मिनट तक रोई, फिर खुद को संभाला' जॉब से निकाले जाने के बाद ऑफिस के बाहर लड़की ने बनाया वीडियो, इंटरनेट पर छलका लोगों का दर्द
'अभी-अभी नौकरी से निकाला गया है' कॉरपोरेट कल्चर की कड़वी सच्चाई दिखाता लड़की का इमोशनल वीडियो वायरल

Office Layoff Viral Video: कॉरपोरेट की दुनिया में अचानक नौकरी चले जाना किसी बड़े सदमे से कम नहीं होता. आज के समय में कॉरपोरेट सेक्टर में छंटनी यानी लेऑफ का डर हर कर्मचारी के सिर पर मंडराता रहता है. हाल ही में एक लड़की ने अपनी नौकरी जाने के ठीक बाद का एक इमोशनल वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट कर अपने दिल का दर्द बयां किया. वीडियो में लड़की अपने ऑफिस की बिल्डिंग की तरफ इशारा करते हुए बताती है कि, उसे अभी अभी नौकरी से निकाल दिया गया है. इस दौरान उसकी आंखों से आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा.

ये भी पढ़ें:-क्या यह नॉर्मल है? न कोई वॉर्निंग, न परफॉर्मेंस की बात..छंटनी का वायरल मेल देख भड़के लोग, कॉर्पोरेट कल्चर पर उठे सवाल

ऑफिस से बाहर होते ही छलक पड़ा दर्द (Woman Lost Job Viral Video Outside Office)

वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की आंखों में आंसू लिए बता रही है कि, नौकरी जाने की खबर सुनते ही वो पूरी तरह टूट गई थी. वो जैसे ही ऑफिस से बाहर निकल ली, उसका दर्द आंखों से छलक उठा. वीडियो में वो बताती है कि, 'मैं लगभग 20-35 मिनट तक लगातार रोती रही. थोड़ी देर बाद जब वो खुद को शांत करते हुए संभाल पाई, उसके बाद उसने ये वीडियो रिकॉर्ड करते हुए अपने इस मुश्किल वक्त के बारे में सोशल मीडिया पर लोगों को बताया.'

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे हिम्मत और सपोर्ट (Internet Reaction On Corporate Layoffs Video)

जैसे ही ये वीडियो इंस्टाग्राम और बाकी प्लेटफॉर्म्स पर सामने आया, लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'quack_attack14' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. अब तक इस वीडियो को 54 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके कई यूजर्स ने लड़की को हिम्मत देते हुए लिखा, 'ये सिर्फ एक दौर है जो जल्द ही गुजर जाएगा.' वहीं कुछ लोगों ऐसे भी थे, जिन्होंने आज के कॉरपोरेट कल्चर पर सवाल भी उठाए. लोगों ने कहा कि, 'कंपनियां बिना पहले किसी सूचना के कर्मचारियों को इस तरह निकाल देती हैं.'

ये भी पढ़ें:-बॉस ने कर्मचारी को नौकरी से निकाला, फिर भी लोग कर रहे हैं बॉस की तारीफ, वजह दिल छू लेगी

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lost Job, Woman Job, Fired Employee, Corporate, Job Layoff
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com