विज्ञापन

KYC अपडेट स्कैम से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स, UP साइबर पुलिस ने बताया क्या करें और क्या न करें

उत्तर प्रदेश साइबर पुलिस ने हाल ही में लोगों को केवाईसी स्कैम को लेकर सतर्क किया है. साइबर पुलिस ने अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट शेयर कर बताया है कि इस स्कैम से कैसे सेफ रहा जा सकता है.

KYC अपडेट स्कैम से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स, UP साइबर पुलिस ने बताया क्या करें और क्या न करें
KYC अपडेट स्कैम से कैसे सेफ रहें?
Photo Credit: NDTV

आज के डिजिटल दौर में साइबर अपराधियों की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं. स्कैमर्स हर दिन लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. जागरूकता और सही जानकारी के अभाव में कई लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश साइबर पुलिस ने KYC अपडेट स्कैम को लेकर लोगों को सतर्क किया है. पुलिस ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए कुछ जरूरी सलाह और सुरक्षा टिप्स साझा किए हैं, जिनका पालन करके आप इस तरह की ऑनलाइन ठगी से बच सकते हैं. आइए जानते हैं KYC अपडेट से जुड़े साइबर फ्रॉड से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें.

क्या न करें?

  • कभी भी अपना OTP, PIN, CVV, पासवर्ड और बैंक से जुड़ी डिटेल्स किसी अनजान व्यक्ति से शेयर न करें.
  • एसएमएस, ईमेल और सोशल मीडिया पर आए किसी भी अनजान KYC अपडेट लिंक पर क्लिक न करें.
  • किसी अनजान के कहने पर कभी भी स्क्रीन शेयरिंग और रिमोट एक्सेस ऐप्स इंस्टॉल न करें.
  • KYC अपडेट पूरा करने के लिए कोई भी अनजान QR कोड स्कैन कर पेमेंट न करें.
  • किसी भी ऐसी कॉल पर भरोसा न करें जो आप से KYC अपडेट करने के लिए जल्दबाजी करें.

क्या करें?

  • हमेशा KYC बैंक की ऑफिशिल ब्रांच, वेबसाइट या मोबाइल ऐप से करें.
  • KYC से जुड़ी कॉल, मैसेज और ईमेल को हमेशा बैंक से डायरेक्ट वेरिफाई करें.
  • KYC अपडेट करने के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने की बजाय बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • अगर आपके पास किसी तरह का संदिग्ध मैसेज या ईमेल आता है तो बैंक को तुरंत रिपोर्ट करें.

साइबर क्राइम को कहां रिपोर्ट करें?

अगर आप या आपका कोई परिचित किसी तरह के साइबर स्कैम का शिकार हो जाता है तो तुरंत 1930 पर कॉल करें और cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें.

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2026: ऑक्सीजन सिलेंडर, फर्स्ट-एड किट... अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं को 24 घंटे मिल रही मेडिकल सहायता, जानिए पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें: 6 जुलाई से चलेगी टनकपुर-नान्देड एक्सप्रेस, यूपी और एमपी वालों को भी होगा फायदा, जानिए रूट और टाइमिंग समेत पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें: आज कर लें इंतजाम, कल सुबह 10 बजे से साउथ दिल्ली के कई इलाकों में नहीं आएगा पानी, देखिए पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cyber Scam, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com