स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है. वहीं इस आयोजन को लेकर दिल्ली पुलिस और एजेंसी अलर्ट पर है. वहीं आयोजन के दौरान भीड़ भार के लिहाज से दिल्ली पुलिस ने पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. वहीं दिल्ली मेट्रो को लेकर भी एडवाइजरी जारी की जा चुकी है. लोगों से अपील की गई है कि वह मेट्रो से यात्रा वक्त लेकर करें, क्यों सुरक्षा के लिहाज से चेकिंग और स्कैनिंग प्रक्रिया से यात्रियों को गुजरना अनिवार्य है. यह प्रक्रिया 16 अगस्त तक होने वाली है.
वहीं स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो ने विशेष ऐलान किया है. DMRC ने बताया है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से ही शुरू हो जाएगी. यानी 4 बजे से यात्रियों को मेट्रो ट्रेन मिल जाएंगे.
मेट्रो ट्रेन हर 30 मिनट में मिलेगी
DMRC ने बताया है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन मेट्रो सेवा सभी मेट्रो लाइनों के सभी टर्मिनल स्टेशनों पर सुबह 4 बजे शुरू हो जाएगी. यह सेवा विशेष रूप से स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों, आमंत्रित लोगों और आम जनता के लिए होगी. वहीं दूसरी मेट्रो हर 30 मिनट में मिलेगी. बताया गया है कि दिल्ली मेट्रो की नियमित सेवा शुरू होने तक मेट्रो ट्रेन के बीच 30 मिनट का गैप होगा.
आमंत्रित लोगों के लिए QR टिकट की व्यवस्था
बताया गया है कि आमंत्रित लोगों के लिए मेट्रो यात्रा में रक्षा मंत्रालय ने 1.30 लाख विशेष QR कोड टिकट की व्यवस्था की है. रक्षा मंत्रालय के वैध फिजिकल एंट्री कार्ड वाले आमंत्रित लोगों को भी निर्धारित मेट्रो स्टेशनों पर विशेष QR कोड टिकट दिए जाएंगे. यानी इन विशेष QR कोड टिकटों से होने वाले सफर का खर्च रक्षा मंत्रालय DMRC को देगा.
बताया गया है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल तक पहुंचने लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट होगा. यह भी कहा गया है कि दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर पार्किंग 14 अगस्त सुबह 6 बजे से 15 अगस्त दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी. 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे के बाद पार्किंग सेवा फिर शुरू होगी.
यह भी पढ़ेंः
रेलवे, मेट्रो, फ्लाइट, बसें... 15 अगस्त के दिन सफर करते समय किन बातों का रखना होगा ध्यान? एडवायजरी पढ़ लीजिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं